नेपाल में निजी मीडिया पर कड़ा प्रहार, सरकार ने कसा शिकंजा

Untitled 6 copy 1

नेपाल में निजी मीडिया पर कड़ा प्रहार

  • अखबार, पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर बड़ा प्रहार, विज्ञापन बंद करने का आदेश
  • नेपाल सरकार सरकारी मीडिया पर हो सकती है मेहरबान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल में मीडिया जगत को झकझोर देने वाला बड़ा फैसला सामने आया है। प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के शाखा अधिकृत विनोद रेग्मी द्वारा जारी ताजा पत्र के अनुसार अब से सरकारी निकायों के विज्ञापन निजी अखबारों, ऑनलाइन पोर्टलों और यूट्यूब चैनलों को नहीं दिए जाएंगे। यह कदम सीधे तौर पर निजी मीडिया की आर्थिक रीढ़ पर प्रहार माना जा रहा है। सरकार के इस फैसले के बाद अब सभी सरकारी विज्ञापन केवल सरकारी स्वामित्व वाले माध्यमों – गोरखा-पत्र, रेडियो नेपाल और नेपाल टेलीविजन – में ही प्रकाशित और प्रसारित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

भारत-श्रीलंका साझा विरासत: IOT समुदाय के भव्य इवेंट व भरतनाट्यम ने रचा इतिहास

नेपाल सरकार का कहना है कि सरकारी विज्ञापनों के वितरण में लंबे समय से अनियमितता, अपारदर्शिता और आर्थिक गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। कई निजी मीडिया संस्थानों पर “फर्जी प्रसार संख्या” दिखाकर भारी भरकम सरकारी विज्ञापन लेने के आरोप भी लगते रहे हैं।

ऐसे में सरकार ने अब इस पूरे सिस्टम को अपने नियंत्रण में लेने का फैसला किया है। इस फैसले से निजी अखबारों की आय का बड़ा स्रोत खत्म हो जाएगा ऑनलाइन पोर्टल और यूट्यूब चैनलों की कमाई पर सीधा असर पड़ेगा। इतना ही नहीं छोटे और क्षेत्रीय मीडिया संस्थान बंद होने की कगार पर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें

मोबाइल सिम कंपनियों ने राघव चड्ढा की बोलती की बंद

नेपाल में बड़ी संख्या में मीडिया संस्थान सरकारी विज्ञापनों पर ही निर्भर हैं। ऐसे में यह आदेश उनके अस्तित्व पर संकट खड़ा कर सकता है। मीडिया विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले से सरकारी मीडिया को एकतरफा बढ़त मिल सकती है, जिससे सूचना का संतुलन बिगड़ने का खतरा है।

सरकार जहां इसे पारदर्शिता और खर्च नियंत्रण का कदम बता रही है, वहीं निजी मीडिया इसे आर्थिक नाकेबंदी और “आवाज दबाने की रणनीति” करार दे रहा है। नेपाल में यह फैसला केवल विज्ञापन नीति का बदलाव नहीं, बल्कि पूरे मीडिया परिदृश्य को बदलने वाला कदम साबित हो सकता है।

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार अपने फैसले पर कायम रहती है या बढ़ते दबाव के बीच इसमें बदलाव करती है। फिलहाल इतना तय है- नेपाल में मीडिया और सरकार के बीच टकराव की नई कहानी शुरू हो चुकी है।

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। वृष- आपके खर्चे कम हो जाएंगे […]

Read More
Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More
Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार

Varanasi: गंगा के बढ़े जलस्तर से परेशान वाराणसी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गंगा का जलस्तर 69.33 मीटर पर स्थिर दर्ज किया गया। जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी थमने […]

Read More