नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

WhatsApp Image 2026 03 30 at 1.28.23 PM

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने सभी नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी नवीन कुमार द्वारा संपन्न कराई गई। समारोह में नगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

इस दौरान मुख्य अतिथि ऋषि त्रिपाठी का स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, एसडीएम नौतनवां, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज सहित सभी सभासदों ने बुके भेंट कर एवं फूल-मालाओं से किया। समारोह के अंत में शपथ ग्रहण करने वाले सभासदों ने नगर के विकास, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Russia-Ukraine War
International Politics

रूस-यूक्रेन युद्ध तेज कीव पर रातभर बरसे मिसाइल और ड्रोन, कई इलाकों में तबाही

कीव में तबाही का मंजर, रूस के हमले में नौ की मौत Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार रात रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में कम से […]

Spread the love
Read More
Har Ghar Tiranga Campaign
homeslider Politics Uttar Pradesh

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: CM योगी ने पाँच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का रखा लक्ष्य

Har Ghar Tiranga Campaign : आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष राज्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को और व्यापक बनाने का लक्ष्य तय करते हुए कम से कम पाँच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश दिए हैं। CM […]

Spread the love
Read More
Sanjay Raut on the government
National Politics

अमित शाह पर संजय राउत का बड़ा हमला, सुरक्षा से लेकर संसद तक सरकार को घेरा

Sanjay Raut on the government : शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। पुणे दौरे और जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। राउत ने कहा कि […]

Spread the love
Read More