ईरान संकट के बीच भारत को राहत: LPG से भरा ‘जग वसंत’ टैंकर वाडीनार पोर्ट पहुंचा

Untitled 6 copy 20

ईरान संकट के बीच भारत को राहत:

नया लुक डेस्क

मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। LPG से भरा ‘जग वसंत’ नाम का टैंकर सुरक्षित रूप से वाडीनार पोर्ट पहुंच गया है। इस जहाज में करीब 16 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है, जो देश की घरेलू गैस सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच इस टैंकर का सुरक्षित पहुंचना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फिलहाल जहाज पोर्ट से करीब 10 नॉटिकल मील दूर एंकरिंग पर है। इसके पहुंचते ही पोर्ट क्षेत्र में सुरक्षा और ऑपरेशन को और सख्त कर दिया गया है। ‘जग वसंत’ से LPG को छोटे टग ‘रोज़’ के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे आपूर्ति प्रक्रिया सुचारू बनी रहे।

ये भी पढ़ें

क्या थक चुकी है इजरायल की सेना? IDF चीफ की चेतावनी से बढ़ी चिंता

एडवांस बुकिंग में सुस्ती के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ से 15 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

संघर्ष के बीच भी जारी सप्लाई

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बावजूद ऐसे जहाजों की आवाजाही जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। इस टैंकर के पहुंचने से देशभर में गैस सप्लाई को मजबूती मिलेगी और किसी संभावित संकट से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

ईरान ने दी थी विशेष अनुमति

ईरान ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी, लेकिन अपने पांच “मित्र देशों” को विशेष अनुमति दी। इस सूची में भारत के साथ चीन, रूस, पाकिस्तान और इराक शामिल हैं। भारत का नाम इस सूची में पहले स्थान पर होने से यह संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा और व्यापारिक सहयोग मजबूत बना हुआ है। मौजूदा हालात में ‘जग वसंत’ का सुरक्षित पहुंचना न केवल आपूर्ति श्रृंखला के लिहाज से अहम है, बल्कि यह भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Spread the love

One thought on “ईरान संकट के बीच भारत को राहत: LPG से भरा ‘जग वसंत’ टैंकर वाडीनार पोर्ट पहुंचा”

Comments are closed.

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More