ईंधन पर राहत: सरकार ने घटाई एक्साइज़ ड्यूटी, पेट्रोल-डीज़ल पुराने रेट पर मिलेंगे

Untitled 3 copy 25

ईंधन पर राहत: सरकार ने घटाई एक्साइज़ ड्यूटी

नया लुक डेस्क

भारत सरकार ने वैश्विक हालात के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। भारत में यह फैसला ईरान से जुड़े युद्ध जैसे हालात और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं पर कीमतों का सीधा असर न पड़े।

केंद्र सरकार ने विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (Special Additional Excise Duty) में कटौती करते हुए पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दी है, जबकि डीज़ल पर यह 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दी गई है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे पेट्रोल पंपों पर ईंधन पुराने रेट पर ही मिलता रहेगा। हालांकि, उद्योग सूत्रों के मुताबिक इस कटौती का पूरा लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचेगा।

तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) अपने घाटे की भरपाई के लिए इस राहत का बड़ा हिस्सा खुद वहन करेंगी, जिससे रिटेल कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना कम है। सरकार ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क नियमों में संशोधन कर यह अधिसूचना जारी की है। नई दरों के तहत पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क कम किया गया है, जबकि हाई-स्पीड डीज़ल पर कुछ श्रेणियों में शुल्क संरचना यथावत रखी गई है। एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर भी विशेष शुल्क निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

वैश्विक तनाव का असर

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं ने दुनिया भर में तेल की कीमतों को प्रभावित किया है। यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है, जहां से रोजाना लाखों बैरल कच्चा तेल और गैस गुजरती है। भारत के कुल कच्चे तेल आयात का लगभग 40-50 प्रतिशत इसी रास्ते से आता है, इसलिए इसका असर सीधे देश पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी?

देश में पर्याप्त तेल भंडार

सरकार ने साफ किया है कि देश में लगभग 60 दिनों का पर्याप्त तेल भंडार मौजूद है और किसी तरह की कमी नहीं है। इसके बावजूद, कुछ राज्यों खासतौर पर उत्तर प्रदेश में पैनिक बाइंग की खबरें सामने आई हैं, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का यह कदम महंगाई को नियंत्रित रखने और परिवहन व कृषि जैसे क्षेत्रों पर बढ़ते बोझ को कम करने की दिशा में अहम है। हालांकि अंतिम कीमतों पर राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए वैट (VAT) और अन्य स्थानीय करों का भी प्रभाव बना रहेगा।

Spread the love

Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Odisha Weather
homeslider Odisha Weather

समुद्र में उठी 15 फीट ऊंची लहरें, पर्यटकों में मची हलचल

Odisha Weather दीघा में समुद्र का रौद्र रूप, 15 फीट ऊंची लहरों ने बढ़ाई चिंता ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास स्थित दीघा में समुद्र का मिजाज अचानक बेहद अशांत नजर आया। समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने के बाद पानी सुरक्षा दीवार को पार कर सड़क तक पहुंच गया। समुद्र की ऊंची लहरों […]

Spread the love
Read More