महराजगंज जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मनेगा ईद पर्व

WhatsApp Image 2026 03 20 at 3.54.54 PM
  • 330 ईदगाह, 360 मस्जिदों में नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
  • आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं ईद का पर्व : पुलिस अधीक्षक

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । ईद-उल-फितर के पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा
ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। आगामी 21 मार्च (शनिवार) को मनाए जाने वाले इस महत्वपूर्ण त्योहार को देखते हुए पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिले को सुव्यवस्थित सुरक्षा प्रबंधन के तहत 4 जोन और 19 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

ये भी पढ़ें

गैस एजेंसी पर हिंसक झड़प, महराजगंज पुलिस कर रही मामले की जांच

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में 330 ईदगाहों और 360 मस्जिदों में पारंपरिक तरीके से नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्र होने को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 137 क्लस्टर मोबाइल टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए रखेंगी। इसके साथ ही पीएसी बल को भी तैनात किया गया है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा।

ये भी पढ़ें

विकास भवन में बर्खास्त कर्मचारी का पिस्टल साथ घुसने का प्रयास, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। ड्रोन कैमरों, CCTV और एंटी-सबोटाज चेकिंग के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा हर छोटी-बड़ी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Spread the love

LPG
Delhi Uttar Pradesh

आज का LPG रेट: दिल्ली से पटना तक सिलेंडर की नई कीमतें

LPG Price Today: आज पटना में ₹1,031.50 का घरेलू गैस सिलेंडर, जानें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट Domestic LPG Price :अगर आपके घर का LPG गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है, तो नई बुकिंग कराने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें। तेल कंपनियां समय-समय पर एलपीजी […]

Spread the love
Read More
Rain from Noida to Lucknow
Uttar Pradesh

नोएडा से लखनऊ तक बारिश का कहर, 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP में आज मौसम का बड़ा अलर्ट: 37 जिलों में मूसलाधार बारिश, वज्रपात का भी खतरा UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई शहरों में […]

Spread the love
Read More
Salon owner arrested in Hazratganj over fake cheque
Uttar Pradesh

हजरतगंज: फर्जी चेक के जरिए ढाई लाख रुपए की ठगी, जालसाज गिरफ्तार

सैलून की आड़ में आरोपी करता था ठगी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Hazratganj fake cheque fraud: एक महिला के नाम पर फर्जी चेक बनाकर ढाई लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक जालसाज […]

Spread the love
Read More