गैस एजेंसी पर हिंसक झड़प, महराजगंज पुलिस कर रही मामले की जांच

WhatsApp Image 2026 03 20 at 3.31.26 PM

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल स्थित एक गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर वितरण को लेकर विवाद अचानक हिंसक झड़प के रुप में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ उपभोक्ता बिना पर्ची के गैस सिलेंडर लेने की मांग कर रहे थे, जबकि एजेंसी संचालक और कर्मचारी नियमों के अनुसार पर्ची के आधार पर ही वितरण करने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई।

ये भी पढ़ें

ईरान को बड़ा झटका: इजरायली हमले में IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ युवकों ने आक्रोशित होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान वायरल वीडियो के जरिए की जा रही है। चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

 

ईरान मिशन के बाद अमेरिकी F-35 में इमरजेंसी लैंडिंग, हमले के दावे से बढ़ा तनाव

Spread the love

श्रीराम मंदिर दान प्रबंधन
Uttar Pradesh

राम मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल: आस्था जवाबदेही और नृपेंद्र मिश्रा का संदेश

श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के योगदान के उपयोग और प्रबंधन को लेकर चर्चा और विवाद गहराया शाश्वत तिवारी अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, संघर्ष और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। इस मंदिर के निर्माण के लिए देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपना धन, […]

Spread the love
Read More
राजाजीपुरम सड़क निर्माण
Uttar Pradesh

राजाजीपुरम में 13 वर्षों से जर्जर सड़क के निर्माण का संकल्प, विधायक मुकेश शर्मा ने किया भूमि पूजन

राजाजीपुरम में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज Lucknow, Rajajipuram: लंबे समय से बदहाल और जर्जर स्थिति में पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर राजाजीपुरम क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान […]

Spread the love
Read More
गुलिस्तान-ए-इरम
homeslider State Uttar Pradesh

गुलिस्तान-ए-इरम कहीं किसी कोठी की दीवारों ने शाही हंसी सुनी है, तो उन्हीं दीवारों ने साजि़शों की फुसफुसाहटें भी

गुलिस्तान-ए-इरमः लखनऊ के दिल में छिपी एक ‘जन्नत’ की कहानी यहां के खंडहर भी खामोश नहीं होते, वे बस बोलने का इंतज़ार करते हैं कभी लखनऊ की विरासत छुपाकर रखती थी यह कोठी, आज है वीरा लखनऊ। गुलिस्तान-ए-इरम कभी सिर्फ एक कोठी नहीं थी। यह लखनऊ की बौद्धिक आत्मा, उसकी शाही महत्वाकांक्षाओं और उसकी नाज़ुक […]

Spread the love
Read More