अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: 5000 पाउंड बम से मिसाइल साइट तबाह, होर्मुज पर बढ़ा तनाव

Untitled 4 copy 13

नया लुक डेस्क

मिडिल ईस्ट में मध्य पूर्व में ईरान, अमेरिका और इज़रायल के बीच जारी संघर्ष के 19वें दिन भी हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। तीनों पक्षों के बीच लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई से क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

होर्मुज के पास अमेरिकी एयरस्ट्राइक

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US सेंटकॉम) के अनुसार, अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के तटीय इलाकों में स्थित मिसाइल साइट्स पर 5,000 पाउंड के डीप पेनेट्रेटर बमों से हमला किया। बताया गया कि इन साइट्स से एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें तैनात थीं, जो अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए खतरा बन रही थीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

भारत ने यूएन में कहा- इस्लामोफोबिया की कहानियां गढ़ने में माहिर हमारा ‘पड़ोसी

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला

इसी बीच बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान समर्थित तत्वों ने ड्रोन हमला किया, जिससे एंबेसी परिसर की एक इमारत में आग लग गई। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

आयुध निर्माण दिवस आज: देश की रक्षा शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक

तेल अवीव में तबाही, रेलवे स्टेशन को नुकसान

तेल अवीव में ईरानी मिसाइलों के मलबे गिरने से रेलवे स्टेशन को भारी नुकसान पहुंचा है। शहर में अफरा-तफरी का माहौल है और आम नागरिकों में डर का माहौल बना हुआ है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ईरान के दो बड़े अधिकारियों के मारे जाने का दावा

इज़रायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने दावा किया है कि रातभर चले हमलों में ईरान के दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया गया है। इनमें अली लारीजानी और रिवोल्यूशनरी गार्ड की बासिज फोर्स के प्रमुख जनरल गुलाम रजा सुलेमानी शामिल हैं। इनकी मौत को ईरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

सरकार की किसानों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण देने की घोषणा हवा हवाई!

ईरान का पलटवार, बदले का ऐलान

इन हमलों के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इज़रायल से बदला लेने का ऐलान किया है। ईरान ने मिसाइलों की 61वीं लहर के तहत तेल अवीव समेत कई शहरों को निशाना बनाया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ गया है।

बढ़ सकता है वैश्विक संकट

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री मार्ग पर बढ़ता तनाव वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर असर डाल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो यह संघर्ष बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट का रूप ले सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Suicide
Crime News homeslider National

पत्नी को प्रेमी के बांहों में अंतरंग देख होश खो बैठा पति और….

टूटा दिल लेकर पति हुसैन सागर झील में कूदा, गई जान हैदराबाद में हुई यह दर्दनाक घटना, पत्नी और बॉयफ्रेंड गिरफ्तार मामला तेलंगाना के प्रमुख शहर हैदराबाद का है। जहां एक 36 वर्षीय टेक्नीशियन एस. सीताराम रेड्डी अपनी पत्नी रेणुका के साथ रहता था। एक दिन जब उसे पता लगा कि उसकी पत्नी रेणुका किसी […]

Read More
गर्भवती
Crime News homeslider Uttar Pradesh

खबर पढ़कर सिर पीटने को हो जाएंगे मजबूर, पति निकला सगी मां का प्रेमी, कई भाई-बहन उसकी औलादें

22 साल का चौंकाने वाला खुलासा, सास और दामाद की रंगरेलियों में जन्में कई बच्चे, अब रिश्ते गड्डमड्ड गर्भवती महिला ने सोशल मीडिया पर खोला सच, परिवार में मचा हड़कंप नया लुक डेस्क लखनऊ। किसी रिश्ते में जब विश्वास टूटता है तो उसकी चोट लम्बे समय तक रह जाती है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट […]

Read More
Untitled 1 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शादी के बाद सुहागरात से लेकर एक साल तक पत्नी से दूर रहा दूल्हा, फिर…

पत्नी ने चोरी से लगवाया CCTV और फुटेज देखकर सबके होश फाख्ता शादी के लायक ही नहीं था दूल्हा, घर वालों ने करा दी थी जबरन शादी नया लुक संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति की संदिग्ध हरकतों का पता […]

Read More