स्कूलों में AI और साइबर सिक्योरिटी शिक्षा की पहल: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का CM योगी को पत्र

Untitled 2 copy 15
  • AI लिटरेसी को बताया भविष्य की नौकरियों और प्रमोशन की कुंजी
  • “उ.प्र. AI और डिजिटल एजुकेशन मिशन” का प्रस्ताव

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल लिटरेसी और साइबर सिक्योरिटी शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि तेजी से बदलते टेक्नोलॉजिकल दौर में छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना बेहद जरूरी हो गया है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि AI रिवोल्यूशन वैश्विक अर्थव्यवस्था को तेजी से बदल रही है और वर्ष 2030 तक इसका योगदान 15 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो सकता है। उन्होंने जूली स्वीट के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में नौकरियों और प्रमोशन का आधार कर्मचारियों की AI टूल्स को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने की क्षमता होगी। ऐसे में AI शिक्षा की शुरुआत स्कूली स्तर से करना अनिवार्य है।

“उ.प्र. AI और डिजिटल एजुकेशन मिशन” का प्रस्ताव

डॉ. राजेश्वर सिंह ने राज्य में AI शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “उ.प्र. AI और डिजिटल एजुकेशन मिशन” शुरू करने का सुझाव दिया है।

  • कक्षा 6 से AI और कोडिंग की पढ़ाई शुरू की जाए
  • स्कूलों में AI और डिजिटल इनोवेशन लैब्स स्थापित हों
  • आईआईटी कानपुर जैसे संस्थानों के सहयोग से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाए,
  • टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ इंडस्ट्री पार्टनरशिप विकसित की जाए,

आयुध निर्माण दिवस आज: देश की रक्षा शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक

Propose का अब तक का सबसे भयानक तरीका, 443 फिट ऊपर किया प्यार का इजहार

साइबर सिक्योरिटी अब विकल्प नहीं, जरूरत

विधायक ने बढ़ते साइबर खतरों पर चिंता जताते हुए कहा कि स्कूलों में साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने हाल ही में स्ट्राइकर कॉरपोरेशन पर हुए साइबर अटैक का उदाहरण देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सेफ्टी, डेटा प्रोटेक्शन और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की जानकारी छात्रों के लिए बेहद जरूरी है।

AI शिक्षा से मिलेगा फ्यूचर जॉब्स और इनोवेशन को बल

डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि AI शिक्षा के विस्तार से न केवल युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार किया जा सकेगा, बल्कि राज्य में इनोवेशन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे उत्तर प्रदेश को टेक्नोलॉजी और AI हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी, जिससे प्रदेश के छात्र आने वाले समय में वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत स्थिति हासिल कर सकें।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More