चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराए: अखिलेश यादव

WhatsApp Image 2026 03 16 at 12.10.10 PM
  • भाजपा की कठपुतली की तरह काम न करें चुनाव आयोग
  • भाजपा सरकार ने रोक दिया आगरा में बन रहे छत्रपति शिवाजी म्यूजियम का काम

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार ने आगरा में छत्रपति शिवा जी के नाम पर सबसे बड़ा म्यूजियम बना रही थी। भाजपा सरकार ने उसे रोक दिया। समाजवादी सरकार 300 करोड़ का म्यूजियम बना रही थी, महाराष्ट्र के लोगों को भी एक हजार करोड़ रूपया देकर मदद करनी चाहिए।मुम्बई में आयोजित विजन इंडिया कार्यक्रम के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एक हजार एकड़ का पार्क छत्रपति शिवाजी के नाम से बनायेंगे।पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराये। भाजपा की कठपुतली की तरह काम न करें। एसआईआर में देखा गया है कि चुनाव आयोग, भाजपा और प्रशासन एक हो गया था। यह चुनाव लूटने की तिकड़ी थी। एसआईआर में बड़े पैमाने पर धांधली की साजिश हुई।

ये भी पढ़ें

बाराबंकी में चंद्रशेखर आज़ाद की रैली को लेकर बढ़ी हलचल, भारी भीड़ जुटी

Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं गौरी स्प्रैट, जानिए उनकी नेटवर्थ और प्रोफेशन

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये सब मिलकर वोट कटवाना चाहते थे। श्री यादव ने कहा कि हम पीड़ित, दुःखी, अपमानित लोगों को एकजुट कर रहे हैं। हमने पीडीए बनाया है। सब लोग मिलकर काम करें। उसी से सम्मान और हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज हम समाजवादी लोग मान्यवर कांशीराम जी को याद कर रहे हैं। सपा समय-समय पर सभी पीडीए महापुरूषों को याद करती है। बहुजन समाज को जगाने में कांशीराम जी का बहुत बड़ा योगदान है। कांशीराम जी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के रास्ते पर चले, लोगों को हक और न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के बताए रास्ते और डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों पर चलकर लोगों को जोड़कर आने वाले 2027 के विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करेंगे। श्री यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हम ममता बनर्जी जी का समर्थन कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि वे फिर मुख्यमंत्री बने।

ये भी पढ़ें

भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस खाई में गिरी, सात की मौत, सात घायल

 

 

Spread the love

Nautanwa News
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कामयाबी

तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा 70 बोरी यूरिया बरामद, पिकअप बरामद एक गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa News: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अवैध खाद की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निर्देशन, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बसंत सिंह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में कर्फ्यू; तीन की मौत, दर्जनों घायल

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में कर्फ्यू; तीन की मौत, दर्जनों घायल काठमांडू। नेपाल के सुनसरी जिले से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब कई अन्य शहरों तक फैल गई है। पिछले चार दिनों से जारी हिंसक घटनाओं ने देश की कानून-व्यवस्था को गंभीर चुनौती दे दी है। विभिन्न स्थानों पर आगजनी, […]

Spread the love
Read More
homeslider National Politics

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पर फिलहाल विराम, मॉनसून सत्र में नहीं होगा पेश; JPC का कार्यकाल बढ़ा

Parliament News : संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक देश, एक चुनाव) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब यह विधेयक मौजूदा मानसून सत्र में पेश नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इस बिल की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति […]

Spread the love
Read More