उत्तराखंड में अब कांग्रेस के जमाने की नीतिगत अपंगता नहीं : यशपाल आर्य

WhatsApp Image 2026 03 16 at 12.09.33 PM

देहरादून। प्रदेश का चतुर्दिक विकास हो रहा है।सब नियमों के अनुरूप हो रहा।कांग्रेस के जमाने के नीतिगत अपंगता अब खत्म हो चुकी है।सरकार नई नीतियाँ बना रही है और उसका सीधा असर आम जन को मिल रहा है।वो चाहें प्रतियोगी परीक्षाएं हो या पर्यटन सहित चालीस से ज़्यादा नई नीतियाँ और क़ानून बनाये गए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक व प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि खनन और शराब जैसे व्यवसाय अब माफिया के चुंगल से छूट कर राज्य की अर्थिकी के स्रोत बने हैं। कांग्रेस को अभी जनता के सवालों का जवाब देना है और यह उसके लिए कठोर घड़ी है।

गौरतलब है कि रविवार को नेता विपक्ष आर्य ने विकासनगर,मसूरी,दून व डाकपत्थर में कई एकड़ सरकारी जमीन खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया था। आर्य ने कहा कि सरकार निजी हाथों में यह जमीन दे रही है। भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कांग्रेस के इनआरोपों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि सरकार नियमों के तहत ही।कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब जनता के सवालों का भी सामना करना पड़ेगा। गैरसैंण में जनता के सवालों को लेकर मंथन और विपक्ष के सकारात्मक रुख की जो उम्मीद थी उसमे विपक्ष बेहद असंवेदनशील और जनता के प्रति गैर जिम्मेदार रवैये को नही छोड़ पाया। कांग्रेस सड़क और सदन में एक समान व्यवहार करती दिखी और कई बार सदन की गंभीरता को भी तार तार कर गयी। राज्यपाल के अभिभाषण मे भी कांग्रेस ने विकास पर चर्चा के बजाय विरोध को तरजीह दी।

ये भी पढ़ें

जनता झूठ और भ्रम की राजनीति करने वालों को नकार रही : धामी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सदन की अवधि को लेकर तमाम तरह की आशंकाए और आरोप लगाती रही, लेकिन उसकी सभी आशंकाएं न केवल निर्मूल साबित हुई, बल्कि वह बेनकाब हुई और सदन की कार्यवाही ऐतिहासिक रही। कांग्रेस के पास सवालों का टोटा हो गया और सरकार सदन को और भी चलाने की पक्षधर थी, लेकिन सदन बिजनेस के आधार पर ही चलता है। उन्होंने कहा कि राज्य के बजट का आकार भी बढ़ा है और निश्चित रूप से राज्य मे तमाम विकास योजनाएं आगे बढ़ेगी। बजट मे सभी वर्गों की जरूरतों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर राग अलापने वाली कांग्रेस के दुष्प्रचार की हवा कई बार निकल चुकी है।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को किया जा रहा है खुर्द बुर्द : कांग्रेस

Spread the love

WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More
Untitled 5 copy 21
accidents Crime News homeslider Uttarakhand

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी…आठ की मौत, CM धामी ने जताया दुख

टिहरी। उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना नैल के पास की बताई जा रही है, जहां वाहन अचानक […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 22 at 1.19.51 PM 1
Uttarakhand

Uttarakhand: फेरों से पहले गंगा आरती, ऋषिकेश में अनूठी पहल ने जीता सबका दिल

Uttarakhand: शादी से पहले इस युगल ने किया सराहनीय कार्य, चहुंओर चर्चा Uttarakhand: पहले गंगा आरती, फिर हुई इनकी शादी, जानें क्यों किया ऐसा कार्य Uttarakhand: उत्तराखंड में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बन गई है। अनीता ममगाई ने अपनी बेटी के विवाह को केवल एक सामाजिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, […]

Spread the love
Read More