रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: PNG कनेक्शन वाले घरों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

Untitled 4 copy 11

नई दिल्ली।रसोई गैस : घरेलू रसोई गैस की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने LPG आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नए नियम लागू करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें अब घरेलू LPG सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। मंत्रालय की ओर से जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी उपभोक्ता के पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, तो उन्हें अपना LPG कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा। यह आदेश तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 में संशोधन के साथ लागू किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल, छात्राओं के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नए नियम में क्या बदलाव

  1. जिन घरों में पहले से PNG कनेक्शन है, उन्हें नया घरेलू LPG कनेक्शन नहीं मिलेगा।
  2. जिन उपभोक्ताओं के पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें LPG सिलेंडर का रिफिल नहीं दिया जाएगा।
  3. ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG कनेक्शन अनिवार्य रूप से सरेंडर करना होगा।

सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा उनके वितरक अब ऐसे घरों में LPG सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर सकेंगे।

सरकार का क्या है उद्देश्य

सरकार का कहना है कि LPG की सीमित आपूर्ति को बेहतर तरीके से प्रबंधित करना इस फैसले का मुख्य उद्देश्य है। इससे उन परिवारों तक रसोई गैस आसानी से पहुंच सकेगी, जिनके पास PNG जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। दरअसल, PNG गैस मुख्य रूप से बड़े शहरों और शहरी इलाकों में पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध है, जो अपेक्षाकृत सस्ती और पर्यावरण के लिए भी बेहतर मानी जाती है। वहीं ग्रामीण और छोटे शहरों में अभी भी LPG सिलेंडर ही खाना बनाने का प्रमुख साधन है।

ये भी पढ़ें

भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस खाई में गिरी, सात की मौत, सात घायल

UN के तीन मंचों पर भारत ने दिया सतत विकास, ऊर्जा बदलाव पर जोर

‘एक घर-एक ईंधन’ नीति की ओर कदम

सरकार का यह फैसला “एक घर-एक ईंधन” नीति की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे PNG वाले क्षेत्रों में LPG की मांग कम होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में सब्सिडी वाले सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। सरकार ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या संबंधित कंपनी के पोर्टल के माध्यम से LPG कनेक्शन सरेंडर कर दें। सरेंडर करने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Spread the love

Modi's 76th birthday
Bihar homeslider

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय

Modi’s 76th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बिहार के कटिहार जिले में एक चाय विक्रेता ने अपने अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की। मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास चाय की दुकान चलाने वाले जवाहर भगत ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 कप चाय लोगों को मुफ्त में पिलाई। उन्होंने इस […]

Spread the love
Read More
homeslider National

PM मोदी ने जन्मदिन पर किया ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन

Semicon India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन किया। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम पर आधारित है। कार्यक्रम में भारत समेत दुनिया के 52 […]

Spread the love
Read More
Jaipur
homeslider Rajasthan

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

Jaipur: जयपुर के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल त्रिपोलिया बाजार में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पुरोहित जी का कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब सात बजे लगी आग देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। इस […]

Spread the love
Read More