सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा, मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज

cm yogi mother controversial remarks 1773027509 1

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ  की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले में मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई बलरामपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, मौलाना के बयान के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में विरोध शुरू हो गया था। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोगों ने इस बयान को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद विभिन्न संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि बलरामपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी इस मामले को लेकर तहरीर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के करीब 80 से अधिक थानों में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। कई सामाजिक संगठनों और हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की टिप्पणी समाज में तनाव पैदा कर सकती है।

इस विवाद के बाद कई जिलों में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले। प्रदर्शनकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी की अपील की है। कुछ स्थानों पर लोगों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी भी की।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी या बयानबाजी को गंभीरता से लिया जाएगा।

Spread the love

UP Politics 2027
homeslider Politics

यूपी का सियासी तारण अबकी करेंगे ब्राह्मण

आदेश शुक्ला UP Politics 2027 : भारतीय जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां ब्राह्मणों का योगदान न हो। जीवन को यदि हम धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के पुरुषार्थ में बांट दें तो पाते हैं कि चारों पुरुषार्थों में ब्राह्मणों ने असाधारण योगदान दिया है। मगर सियासत में तो आजादी के बाद […]

Spread the love
Read More
Social Satire
Analysis homeslider

चटक चर्चा: समाज में नहीं दिखाया तो लोग लम्पट कहेंगे

बड़े लोग तरकारी नहीं बोलते, तरकारी बोलने से पोजीशन डाऊन हो जाता है भूलेटन- एकदम भोरे-भोरे खट-खट खट-खट शुरु कर देती हो । भिनसरिया- तो का करें ? गाय माता भाँय-भाँय करने लगती हैं नऽ । भुलेटन- अरे, तो करने दो । भिनसरिया- अजी महराज, एकदम टुकुर-टुकुर ताकते रहतीं हैं, हमसे नहीं नऽ रहा जाता […]

Spread the love
Read More
Pakistan Explosion News
homeslider International

Pakistan Blast News: सड़क किनारे IED ब्लास्ट के बाद दूसरा धमाका, सात लोगों की मौत

Pakistan Explosion News : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए दो सिलसिलेवार धमाकों ने इलाके में दहशत फैला दी। बन्नू जिले के मार्का बेरा क्षेत्र में हुए इन विस्फोटों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में […]

Spread the love
Read More