तीन दिनों के इंतजार के बाद सीमावर्ती बाजारों में लौटी रौनक

WhatsApp Image 2026 03 08 at 9.39.09 AM

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार, सोनौली में पिछले तीन दिनों से बना सन्नाटा आखिरकार खत्म हो गया है। बॉर्डर पूरी तरह खुलने के साथ ही सीमावर्ती बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। नेपाल मे मतदान व होली पर्व के कारण पिछले तीन दिनों से आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों के कारण बॉर्डर पर सन्नाटा पसर गया था, मगर जैसे ही सीमा खुली, न केवल स्थानीय लोग बल्कि नेपाल के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए ग्राहकों की भारी भीड़ भारतीय बाजारों में उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें

महुली के शराब की दुकान हटाने के लिए महिला अधिवक्ता का संघर्ष जारी, DM के समाधान दिवस में फिर लगाई अर्जी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों और श्रृंगार के सामान की दुकानों पर देखी गई। इसके अलावा किराना और घरेलू सामान की दुकानों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। लंबे इंतजार के बाद एक साथ इतने ग्राहकों के आने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी मजबूती मिली है। तीन दिनों के सन्नाटे के बाद आज बाजार में ऐसी रौनक देखकर लग रहा है कि व्यापार फिर से पटरी पर लौट आया है। ग्राहकों का यह काफिला उम्मीद से कहीं ज्यादा है। भीड़ को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वाहनों की आवाजाही और पैदल यात्रियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है ताकि सुरक्षा और व्यवस्था दोनों बनी रहे।

ये भी पढ़ें

बालेन लहर के बीच नेपाली कांग्रेस के नेता अभिषेक प्रताप शाह ने कपिलवस्तु तीन में लहराया परचम

Spread the love

NDA Meeting 2026
homeslider National

भारत मंडपम में जुटे NDA के दिग्गज, PM मोदी के पहुंचते ही बढ़ी बैठक की अहमियत

NDA Meeting 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर से भाजपा और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों […]

Spread the love
Read More
Jharkhand News
homeslider Jharkhand

अंधविश्वास के नाम पर क्रूरता की हदें पार, युवक को झेलनी पड़ी खौफनाक यातना

Jharkhand News : देश लगातार विज्ञान, तकनीक और आधुनिक सोच की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद समाज के कुछ हिस्सों में अंधविश्वास आज भी गहरी जड़ें जमाए हुए है। झारखंड की राजधानी रांची के पास से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर इस कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है। यहां […]

Spread the love
Read More
TMC-Congress
homeslider West Bengal West Bengal

कांग्रेस-TMC के बीच नई सियासी चर्चा

TMC-Congress पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया और विभिन्न राजनीतिक सूत्रों के हवाले से ऐसे दावे सामने आए हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को पार्टी के कांग्रेस में विलय का प्रस्ताव दिया […]

Spread the love
Read More