महुली के शराब की दुकान हटाने के लिए महिला अधिवक्ता का संघर्ष जारी, DM के समाधान दिवस में फिर लगाई अर्जी

Untitled 6 copy 4
  • पिछले डेढ़ माह में चार बार समाधान दिवस में गुहार लगाने के बाद भी समस्या का नहीं हो सका समाधान
  •  शराबियों के हुडदंग और खुले में सड़क किनारे बिक रहे मांस से नाराज़ है क्षेत्र के लोग

आशुतोष मिश्रा 

संतकबीरनगर । महुली नाथनगर मार्ग पर स्थित शराब की दुकान को हटाने के लिए महिला अधिवक्ता का संघर्ष अभी भी जारी है। पिछले डेढ़ माह में चौथी बार धनघटा स्थित समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने फिर से अर्जी पहुंची। ग्रामीणों की तरफ से महिला अधिवक्ता की दलील है कि शराबियों के हुडदंग से जहां स्कूल जाने वाली छात्राओं को आए दिन शर्मसार होना पड़ता है वहीं शराब की दुकान के चलते यह मार्ग एक्सीडेंटल स्पॉट भी बन चुका है। लगातार आवेदनों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होना समाधान दिवस के आयोजन की प्रासंगिकता पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।

ये भी पढ़ें

बालेन लहर के बीच नेपाली कांग्रेस के नेता अभिषेक प्रताप शाह ने कपिलवस्तु तीन में लहराया परचम

महुली में स्थित शराब की दुकान को हटा कर अन्यत्र किए जाने की मांग को लेकर महिला अधिवक्ता सविता त्रिपाठी और अधिवक्ता गंगाधर द्विवेदी ने समाधान दिवस में डीएम की मौजूदगी में चौथी बार प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें महिला अधिवक्ता का आरोप है कि महुली में नाथनगर महुली मुख्य मार्ग पर तीन शराब की दुकानें हैं। जिसकी वजह से वहां अपरान्ह 3 बजे से लेकर रात्रि 9 तक भारी भीड़ रहती है । शराबियों के हुडदंग से जहां सड़क पर दुर्घटना की स्थिति पैदा हो जाती है वहीं मुख्य मार्ग पर खुले में मांस की बिक्री भी आम बात है। जिसकी वजह से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।

ये भी पढ़ें

बालेन शाह से नेपाल को है ढेर सारी उम्मीदें, उन तमाम देशों के शासकों को सबक भी है यह चुनाव

Rice Water For Skin : चावल का पानी क्यों बन रहा है स्किनकेयर का ट्रेंड, जानें इसके फायदे

शराबियों की भीड़ और मांस की बिक्री के कारण महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अधिवक्ता की दलील है कि मुख्य मार्ग पर शराब के दुकान की स्थापना के चलते इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था अनियंत्रित हो गई है। जिसके चलते कई मार्ग दुर्घटना हो चुकी है जिसमे कई जाने भी जा चुकी हैं।  त्रिपाठी ने अपने प्रार्थना पत्र में सिफारिश किया कि शराब की दुकान कहीं अन्यत्र स्थापित कर दिया जाए। विदित है कि बीते डेढ़ महीने में समाधान दिवस में चार बार और कलेक्ट्रेट में भी डीएम के सामने भी शराब की दुकान हटाने की मांग की जा चुकी है। फिर भी समस्या का समाधान। नही होने से ग्रामीणों में समाधान दिवस के आयोजन के औचित्य पर भी सवाल खड़ा होने लगा है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More