शादी के बाद रश्मिका और विजय ने किया तिरुपति मंदिर में दर्शन

rashmika vijy tirupati mndit

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शादी या किसी बड़े शुभ अवसर के बाद मंदिर दर्शन की परंपरा बेहद खास मानी जाती है। यही वजह है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी वैवाहिक जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की। नवविवाहित जोड़ा रविवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर सुखी जीवन की कामना की।

शादी के बाद मंदिर दर्शन की खास परंपरा

तेलुगु संस्कृति में विवाह के बाद भगवान के दर्शन करना शुभ माना जाता है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) द्वारा संचालित मंदिरों में दर्शन को नए जीवन की पवित्र शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शादी या नई फिल्म की शुरुआत से पहले यहां माथा टेकते हैं।

फैन्स से मिले, बांटी मिठाइयां

हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित मंदिर में दर्शन के दौरान रश्मिका और विजय को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों ने मंदिर में पूजा करने के बाद फैन्स से मुलाकात की और खुशियां साझा करते हुए मिठाई भी बांटी। पारंपरिक परिधानों में नजर आए इस कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

26 फरवरी को उदयपुर में हुई शादी

दोनों सितारों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक निजी समारोह में शादी की। शादी तेलुगु और कोडवा परंपराओं के मिश्रण के साथ संपन्न हुई, जिसमें दोनों परिवारों की सांस्कृतिक विरासत को खास महत्व दिया गया। शादी के बाद यह जोड़ा हैदराबाद लौट आया और अब धार्मिक परंपराओं को निभा रहा है।

दोस्ती से शुरू हुई लवस्टोरी

रश्मिका और विजय की दोस्ती करीब 8 साल पुरानी बताई जाती है। साल 2018 में फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम करने के दौरान दोनों करीब आए। ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और करीब तीन साल तक डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की है।

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट में संकट, सांसत में लाखों लखनवी, चिंता में करोड़ों भारतीय

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें देखें

क्यों खास है तिरुपति मंदिर?

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम से जुड़े मंदिरों को दक्षिण भारत में आस्था और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से जीवन के नए अध्याय की शुरुआत शुभ होती है और भगवान बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

 

Spread the love

Kriti Sanon Boyfriend
Entertainment

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन

स्टेडियम में कबीर बहिया के साथ देखा वनडे, लंबे समय से डेटिंग की चर्चा Kriti Sanon Boyfriend : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन मंगलवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच देखने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन कबीर बहिया भी मौजूद थे। दोनों को स्टेडियम […]

Spread the love
Read More
Dhamaal 4 Collection Day 5
Entertainment

Dhamaal 4 की सुनामी, कमाई 100 करोड़ के करीब

Alpha और Welcome to the Jungle ने भी पकड़ी रफ्तार! Dhamaal 4 Collection Day 5 : अजय देवगन और रितेश देशमुख की ‘धमाल 4’ ने अपने पहले मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन जारी रखा। इस कॉमेडी फिल्म ने पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल भारत नेट कमाई 83.25 करोड़ […]

Spread the love
Read More
Mouni Roy
Entertainment

अब पैपराजी पर भड़क उठीं मौनी रॉय

वीडियो बनाने पर बोलीं- बंद करो, दोस्तों के साथ डिनर पर गई थीं Mouni Roy : बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के बाद अब मौनी रॉय भी पैपराजी पर भड़क गईं हैं। दरअसल मंगलवार की रात मुंबई में दोस्तों के साथ डिनर के बाद जब वे अपनी कार में बैठीं, तो फोटोग्राफर्स लगातार उनका वीडियो बनाने […]

Spread the love
Read More