DC के खिलाफ उतरते ही RCB बनाएगी इतिहास, चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम

india tv 2026 04 18t121912 1776494958

  DC के खिलाफ उतरते ही RCB बनाएगी इतिहास:  IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और 18 मई को होने वाला मुकाबला खासा चर्चा में है। इस दिन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। यह मैच बेंगलुरु के M.  चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होने वाला है। दरअसल, यह मुकाबला RCB का इस मैदान पर 100वां आईपीएल मैच होगा। इसी के साथ टीम एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी और एक ही वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बन जाएगी। यह उपलब्धि  IPL के इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने हासिल नहीं की है।

ये भी पढ़े

सफर हुआ आसान और सस्ता: दिल्ली-देहरादून रूट पर बस किराए में बड़ी कटौती

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अगर इस मैदान पर RCB के प्रदर्शन की बात करें तो उनका रिकॉर्ड संतुलित रहा है। टीम ने अब तक यहां 99 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 48 में जीत और 46 में हार मिली है। एक मैच टाई रहा, जबकि चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। इस सीजन में भी टीम अपने घरेलू मैदान पर शानदार फॉर्म में नजर आई है और अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है। इस मैच की एक और खास बात यह है कि RCB की टीम ग्रीन जर्सी में मैदान पर उतरेगी।

ये भी पढ़े

अक्षय तृतीया से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

यूपी के यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत ट्रेन शुरू

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

 

यह जर्सी उनके पर्यावरण संरक्षण अभियान का हिस्सा है, जिसे रीसाइकिल मटेरियल से तैयार किया जाता है। हालांकि, ग्रीन जर्सी में टीम का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है, लेकिन पिछले सीजन की जीत खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा सकती है। IPL  2026 में RCB का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टीम ने पांच में से चार मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। ऐसे में दिल्ली के खिलाफ यह मैच उनके लिए और भी महत्वपूर्ण बन जाता है। फैंस को इस मुकाबले से काफी उम्मीदें हैं और सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या RCB इस ऐतिहासिक मैच को जीत के साथ यादगार बना पाती है या नहीं।

Spread the love

One thought on “DC के खिलाफ उतरते ही RCB बनाएगी इतिहास, चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम”

Comments are closed.

Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More
Sports

वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगी टीम इंडिया, आएंगे कई नए चेहरे

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज यानी 16 सितंबर को किया जा सकता है। सीरीज के लिए टीम चुनना चयनकर्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि भारत के कई नियमित खिलाड़ी इस दौरान एशियन गेम्स में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में वनडे टीम […]

Spread the love
Read More