Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से अंजू जाधव की विदाई, शेयर किए खास यादगार पल

WhatsApp Image 2026 04 17 at 3.19.53 PM

  Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में मेहर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अंजू जाधव अब इस शो का हिस्सा नहीं रहीं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस शो को अलविदा कहने की जानकारी दी, जिससे उनके फैंस भावुक हो गए। अंजू ने शो में अपनी एंट्री के बाद कहानी में कई महत्वपूर्ण मोड़ लाए थे और पोद्दार हाउस में उनका किरदार काफी चर्चा में रहा था। अभिरा द्वारा मेहर के राज का पर्दाफाश किए जाने के बाद कहानी में बड़ा बदलाव आया और इसी के साथ उनके किरदार का अंत भी दिखाया गया। यह ट्रैक शो की कहानी का अहम हिस्सा रहा, जिसने दर्शकों को काफी आकर्षित किया।

ये भी पढ़े

टीवी शो ‘कभी सौतन कभी सहेली’ के हर्ष का ट्रांसफॉर्मेशन, बदला पूरा लुक

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अपने आखिरी दिन की शूटिंग को यादगार बनाते हुए अंजू जाधव ने सेट से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें पूरी कास्ट और क्रू नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, सारा किल्लेदार, अर्शिया शर्मा और अनिता राज जैसे कलाकार भी शामिल थे। अंजू ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह सफर उनके लिए किसी सपने जैसा था। उन्होंने टीम को अपना परिवार बताते हुए कहा कि इस शो ने उन्हें न सिर्फ काम, बल्कि जिंदगी के कई अहम सबक भी सिखाए। उन्होंने सभी डायरेक्टर्स, प्रोडक्शन टीम और को-एक्टर्स का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके सफर को खास बनाया।

ये भी पढ़े

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शक ने तोड़ा रिश्ता, शांतिनिकेतन में बवाल

पूरन और क्रुणाल के वायरल वीडियो का सच आया सामने, अफवाहों पर लगा विराम

अंजू जाधव इससे पहले भी कई लोकप्रिय टीवी शोज़ जैसे “कसौटी जिंदगी की”, “कुछ रंग प्यार के ऐसे भी”, “वागले की दुनिया” और “संकट मोचन महाबली हनुमान” में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2019 में फिल्म “दोस्ती के साइड इफेक्ट्स” से बॉलीवुड में भी कदम रखा था। फिलहाल अंजू अपने नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी में हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए फैंस को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं।

Spread the love

Devika Rani
Entertainment

देविका रानी ने दिया था पहला लम्बा किसिंग सीन

रवीन्द्रनाथ टैगोर संग था खास रिश्ता Devika Rani : हिंदी सिनेमा जगत की फर्स्ट लेडी का दर्जा पाने वाली दिग्गज अभिनेत्री देविका रानी को कोई कैसे भला कैसे भूल सकता है। देविका रानी ने उस वक्त हिंदी सिनेमा में कदम रखा जब महिलाओं को घर से बाहर निकलने की इजाजत भी नहीं थी। वहीं, अगर […]

Spread the love
Read More
Devika Rani
Entertainment

देविका रानी ने दिया था पहला लम्बा किसिंग सीन

रवीन्द्रनाथ टैगोर संग था खास रिश्ता Devika Rani :  हिंदी सिनेमा जगत की फर्स्ट लेडी का दर्जा पाने वाली दिग्गज अभिनेत्री देविका रानी को कोई कैसे भला कैसे भूल सकता है। देविका रानी ने उस वक्त हिंदी सिनेमा में कदम रखा जब महिलाओं को घर से बाहर निकलने की इजाजत भी नहीं थी। वहीं, अगर […]

Spread the love
Read More
Kriti Sanon Boyfriend
Entertainment

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन

स्टेडियम में कबीर बहिया के साथ देखा वनडे, लंबे समय से डेटिंग की चर्चा Kriti Sanon Boyfriend : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन मंगलवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच देखने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन कबीर बहिया भी मौजूद थे। दोनों को स्टेडियम […]

Spread the love
Read More