अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महाराजगंज में DM को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026 02 25 at 6.52.27 PM

महराजगंज! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर आज जिलाधिकारी महाराजगंज को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में मिलकर एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पत्र में जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अभिमुक्तेश्वरा नंद और उनके शिष्यों के ऊपर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और एक अपराधी की मदद से यौन शोषण जैसे घृणित मामले में मुकदमा कायम कराए जाने की निंदा की गई और प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी महराजगंज के तरफ से भेजे गए ज्ञापन में इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने का आग्रह किया गया है और उनसे उत्तर प्रदेश के इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप की मांग भी की गई

विदित हो कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर स्वामी परमपूज्य शंकराचार्य जी एवं उनके शिष्यों के साथ प्रशासन द्वारा मारपीट और नन्हे नन्हे बटुकों की चोटी खींचकर लात से मारने जैसा निंदनीय कार्य किया गया जिसका पूरी दुनिया के सनातन धर्मी विरोध कर रहे हैं। विगत दिनों शंकराचार्य जी के ऊपर जो मुकदमा कायम हुआ है वह जिस व्यक्ति द्वारा कराया गया

ये भी पढ़ें

PSLV की लगातार विफलताओं पर इसरो सतर्क, पूर्व वैज्ञानिकों की विशेष समिति गठित

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वह 25 हजार का इनामी अपराधी है और हत्या, गौहत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, मकान कब्जा करना, छिनैती जैसे गंभीर अपराधों का मुजरिम है। इससे प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश की सरकार पूज्य स्वामी जी को प्रताड़ित करने के लिए दुर्दांत अपराधी का सहारा ले रही है। हमारी मान्यता है कि यह घटना विकृत मानसिकता और द्वेष की राजनीति से प्रेरित है इस जनपद के सभी कांग्रेसजन सरकार के इस अमानवीय कृत्य का भरपूर विरोध करते हैं। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संगठन मंत्री विनोद सिंह एवं नूर आलम, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल, श्रमिक नेता उदय प्रताप सिंह, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, संदीप तिवारी, आयुष सिंह, जमील अहमद, महेंद्र कुमार, सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

 

 

National Politics

महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का बड़ा प्रस्ताव, लोकसभा में 850 और विधानसभा में 650 होंगी सीटें

Women’s Reservation: देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने सदनों की सदस्य संख्या में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। इसके […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी योगी सरकार

डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना के तहत एक दिसंबर से खुलेंगे निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे लेबर अड्डे में बिस्तर, तकिया, चादर व कंबल के साथ निशुल्क मिलेगा रात्रि का भोजन निर्माण श्रमिकों को ठंड से बचाने की मुहिम, 18 महानगरों को 10-10 लाख का अग्रिम बजट जारी रेलवे स्टेशन व मंडियों के पास […]

Read More
National Politics

गुरु रविदास जी के विचारों से बनेगा समरस और समानतापूर्ण समाज : केशव मौर्य

Guru Ravidas Jayanti: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मेरठ में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा महासभा’ में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संत रविदास जी के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही गुरु रविदास जी […]

Read More