जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ी सफलता, 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश समझौते

5258503 202602253686849

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। इस दौरान विभिन्न जापानी और भारतीय कंपनियों के साथ लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों से राज्य में औद्योगिक विस्तार, रोजगार सृजन और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिन प्रमुख कंपनियों के साथ करार हुआ है, उनमें Kubota Corporation, Minda Corporation, Japan Aviation Electronics Industry, Nagase & Co., Ltd. और Seiko Advance Ltd. जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं। ये समझौते कृषि उपकरण निर्माण, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण समाधान और औद्योगिक मशीनरी जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।

मॉडर्न फ्यूजन थीम पर सी आर डी कॉलेज में सजा फूड फेयर

इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित होने की संभावना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही आधुनिक तकनीक के उपयोग से औद्योगिक उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी। सरकार का मानना है कि इस सहयोग से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और वैश्विक निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में उभरेगा।

इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट सेक्टर में भी निवेश के समझौते हुए हैं, जिससे बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी। इस दौरे के पहले ही दिन हुए ये करार भारत और जापान के बीच मजबूत होते आर्थिक संबंधों का संकेत देते हैं और उत्तर प्रदेश को औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने सकते हैं।

Varanasi
Education homeslider Uttar Pradesh

IAS हिमांशु: 22 साल में बने IAS, काशी को दिलाया सम्मान

Varanasi: अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर सफलता हासिल करने वाले आईएएस अधिकारी हिमांशु नागपाल एक बार फिर चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के 2019 बैच के IAS अधिकारी हिमांशु नागपाल वर्तमान में वाराणसी नगर निगम में म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। उनके नेतृत्व और प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

बस्ती में दिल दहला देने वाली वारदात, लाठी-डंडों और चाकू से हमले में शिक्षिका की मौत

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक सरकारी महिला शिक्षिका की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिर गांव का है, जहां मंगलवार सुबह सुधा यादव (52) और उनके परिवार पर कथित तौर पर लाठी-डंडों […]

Read More
Baliya
Uttar Pradesh

नगरा में 250 kVA ट्रांसफार्मर में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Baliya: जिले के नगरा नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार की अलसुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगरा-रसड़ा मार्ग स्थित नहर चौक के पास लगे 250 kVA के विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना को देखकर आसपास […]

Read More