फरेंदा में अवैध मसाज सेंटर पर एसडीएम ने मारा छापा

 

  • एक युवक और तीन महिलाएं हिरासत में

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा महराजगंज! महाराजगंज के फरेंदा बाईपास पर मंगलवार को एक अवैध मसाज सेंटर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शैलेंद्र गौतम ने छापा मारा। इस दौरान एक युवक और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन को इस सेंटर के अवैध संचालन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपजिलाधिकारी को फिर शिकायत मिली, जिसके बाद वे कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान सेंटर में एक युवक और तीन महिलाएं मौजूद पाई गईं, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।

ये भी पढ़ें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के, आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कर

उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम ने मीडिया को बताया कि इस मसाज सेंटर का कोई वैध पंजीकरण नहीं था और यह पूरी तरह से अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। पूर्व में तहसील प्रशासन ने सेंटर संचालकों को चेतावनी जारी कर वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन इस चेतावनी की अनदेखी की गई। एसडीएम ने कहा कि यह सेंटर अवैध गतिविधियों का केंद्र बन चुका था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध सेंटरों के खिलाफ अब लगातार कार्रवाई की जाएगी और बिना पंजीकरण के कोई भी ऐसा कारोबार नहीं चला सकेगा। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि बाईपास पर ऐसे कई संदिग्ध सेंटर संचालित हो रहे हैं, जो युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। यह घटना महाराजगंज जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की सतर्कता को दर्शाती है और फरेंदा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है।

 

Uttar Pradesh

फरेंदा में ज्योतिबाफुले की मनाई गई जयंती

माली समाज के जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान ज्योतिबाफुले और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर हमें समाज को मजबूत बनाना होगा – राजेश जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज । महराजगंज जिले के फरेंदा में आनन्दनगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में महान समाज सुधारक ज्योतिबाफूले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ विरासत पर सवाल: हुसैनाबाद टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर टेंडर विवाद ने उठाए गंभीर प्रश्न

लखनऊ:  इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात लखनऊ एक बार फिर प्रशासनिक पारदर्शिता और विरासत संरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के केंद्र में है। हुसैनाबाद स्थित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर की निविदा प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिसने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे मामले […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

बलिया के लाल का बड़ा धमाल- NDA में हासिल की ALL INDIA RANK-1, खबर सुनकर रो पड़े पिता

उत्तर प्रदेश के बलिया  जिले के एक छोटे से गांव जकरिया के रहने वाले पार्थ कुमार तिवारी ने NDA 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक एक  हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस कामयाबी ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश को भी गर्व महसूस […]

Read More