महुली थाने में अभिलेखों के रख रखाव से लेकर लंबित मुकदमों की भी लिया जानकारी

Untitled 8 copy 20
  • बूथों पर SIR का हाल जानने के बाद महुली थाने का DM ने लिया जायजा
  •  लगभग दर्जन भर बूथों पर पहुंच कर डीएम ने मौजूद BLO को दिया दिशा निर्देश

आशुतोष मिश्रा 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रविवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों बूथों का जायजा लिया। बूथों में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। बाद में महुली थाने पर पहुंचकर डीएम ने कानून व्यवस्था की भी समीक्षा किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रविवार को धनघटा विधान सभा क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक बूथों का जायजा लिया। डीएम ने विश्वनाथपुर बूथ, हरिहरपुर, महुली आदि बूथों पर चल रहे SIR प्रक्रिया की जानकारी लिया।

बूथों पर मौजूद बीएलओ और सुपरवाइजर से SIR  प्रक्रिया के प्रगति की जानकारी लिया। उन्होंने संबंधित बूथों के बीएलओ से इस प्रक्रिया के अनुपालन में धरातल पर आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उन्हें तत्काल दूर कराने का निर्देश दिया। बाद में जिलाधिकारी महुली थाना मुख्यालय पहुंचे। जहां थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय से थाना क्षेत्र के कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। डीएम ने कंप्यूटर कक्ष में होने वाले ऑनलाइन एफआईआर की भी समीक्षा किया।

जिलाधिकारी ने त्यौहारों के मद्देनजर थाना क्षेत्र में महुली पुलिस की तैयारियों की सराहना किया। थानाध्यक्ष  पांडेय ने बताया कि इस वर्ष अभी तक कुल 67 मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। डीएम ने दर्ज मुकदमों की विवेचना में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है। अभिलेखों के रख रखाव और परिसर के साफ सफाई को बेहतर बताते हुए डीएम आलोक कुमार ने थाना परिसर को और बेहतर बनाने की सलाह दिया। थाना परिसर में वृक्षारोपण कराने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने थाना परिसर को आदर्श और आकर्षक बनाने की सलाह दिया। इससे पहले थाना परिसर पहुंचने पर महुली पुलिस ने जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान SDM डा सुनील कुमार, तहसीलदार रामजी, SI  सोमनाथ मिश्र सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More