UGC के नए नियम के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन

protest 1 1771658179

राजधानी लखनऊ में शनिवार को UGC के नए नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित नियम भेदभावपूर्ण हैं और समाज के एक वर्ग को संस्थागत सुरक्षा से बाहर कर सकते हैं। परिवर्तन चौक से शुरू हुए इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और “काला कानून वापस लो” जैसे नारे लगाए गए।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त बल और आरएएफ की तैनाती की गई। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Microsoft का बड़ा ऐलान: भारत समेत ग्लोबल साउथ में AI पर 50 अरब डॉलर निवेश

विवादित प्रावधानों को लेकर मामला पहले ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। शीर्ष अदालत ने प्रारंभिक सुनवाई में नियम के कुछ हिस्सों पर अंतरिम रोक लगाते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया नियमों की परिभाषा सीमित और अस्पष्ट प्रतीत होती है, जिसके व्यापक प्रभाव हो सकते हैं।

याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि नए नियमों में जाति-आधारित भेदभाव की परिभाषा केवल एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय तक सीमित कर दी गई है, जिससे अन्य वर्गों को संस्थागत संरक्षण से वंचित किया जा सकता है। अदालत ने फिलहाल 2012 के पूर्ववर्ती विनियमों को बहाल रखने का निर्देश दिया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक नियम पूरी तरह वापस नहीं लिए जाते, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासन का दावा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शहर में शांति बनी हुई है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नीला ड्रम हत्याकांड में आज बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को आज सुनाई जाएगी सजा, सौरभ के परिवार ने की फांसी देने की मांग Meerut : देशभर में चर्चित मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर को अदालत मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाएगी। हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

जन्मदिन पर आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, सौरव दास समेत CJP के 11 नेता हिरासत में

बर्थडे पर जेल जाएंगे आशुतोष रांका? सौरव दास की भी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, CJP ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने दावा किया है कि उसके सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

UP सिडको की बड़ी कार्रवाई: RCB इन्फ्राकॉन्स का अनुबंध निरस्त, पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट

प्रयागराज के बाल चिकित्सालय निर्माण में देरी पर एक्शन, 55 लाख की बैंक गारंटी जब्त; कई अभियंताओं के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई के निर्देश Lucknow/Prayagraj : उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं अवस्थापना विकास निगम (यूपी सिडको) ने निर्माण कार्यों में लापरवाही और फर्म के पंजीकरण में कथित अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की […]

Spread the love
Read More