महराजगंज में दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो हुई भीषण हादसे की शिकार

Untitled 2 copy 23
  • BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की हुई मौत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के जालसाजी के मामले में दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई, जबकि अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ताल थाना की पुलिस टीम जालसाजी प्रकरण में कार्रवाई कर वापस लौट रही थी। तड़के करीब पांच बजे कतरारी इलाके के पास चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वाहन में  SSI रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक सहित अन्य पुलिसकर्मी सवार थे। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस और राहत टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल दरोगा संतोष कुमार को BRD  मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। SSI और महिला दरोगा की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि चालक खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Congress
homeslider Purvanchal

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों, डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों और आवश्यक वस्तुओं की कथित कमी को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह […]

Read More
Untitled 10 copy
Purvanchal

महंगाई के बीच गैस संकट से हाहाकार…सिलेंडर के लिए एजेंसी पर फूटा लोगों का गुस्सा

बाराबंकी में रूपल गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन डिलीवरी मैसेज आने के बावजूद घर नहीं पहुंचे सिलेंडर विजय कुमार बाराबंकी। महंगाई की मार झेल रही जनता अब घरेलू गैस सिलेंडर जैसी जरूरी सुविधा के लिए भी परेशान होने को मजबूर है। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर […]

Read More
Untitled 5 copy
homeslider Purvanchal

आज तक किसी ने न देखी थी और न सुनी थी ऐसी शादी

शादी वाले दिन हादसे का शिकार हुई दुल्हन गोरखपुर में प्यार  और भरोसे साथ निभाने की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। शादी के दिन सड़क हादसे में घायल होकर ICU पहुंची दुल्हन को दूल्हे ने छोड़ने के बजाय अस्पताल में ही अपना जीवनसाथी बना लिया। मामला गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव का […]

Read More