उत्तराखंड जल रहा है, धामी वंशी बजा रहे हैं : प्रीतम सिंह

WhatsApp Image 2026 02 14 at 3.27.59 PM

पुरोला (उत्तरकाशी)। रवाईं बसंतोत्सव एवं विकास मेला- पुरोला बाजार की जातर के दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा व रेशमा शाह के गीतों के नाम रहा। लोक गायक विनोद चौहान ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने मेले में पहुंचे पार्षदों के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत ओर दर्शकों आभार जताया। साथ ही पूर्व मंत्री को चांदी का मुकुट भेंट किया। पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 16 फरवरी को प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आव्हान किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

पिता और पुत्र ही हैं पार्टी के मालिक! निषाद पार्टी में परिवारवाद पर सवाल

 

शुक्रवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यमुनाघाटी पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम चौहान का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद पुरोला में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया है। बैठक को संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा है, “उत्तराखंड जल रहा है, धामी वंशी बजा रहे है”। भाजपा राज में उत्तराखंड में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई चरम पर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। राज्य में घट रही अपराधिक घटनाओं में अधिकांशतः भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। देवभूमि के किसान हत्या कर रहे हैं। जंगली जानवर जनमानस पर हमलावर हैं, भाजपा सरकार सोई है। साथ ही सरकार जन विरोधी नीतियां बनाकर आमजन पर थोप रही है। जिसे देखकर कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती है।

ये भी पढ़ें

ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी ऐतिहासिक सुरंग, ट्रेन और गाड़ियां साथ दौड़ेंगी

 

इसलिए 16 फरवरी को राजभवन घेराव का कार्यक्रम तय हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि 2027 में भाजपा सरकार की विदाई तय है, इसके लिए हमें अभी से एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। तभी इस लाचार सरकार को उखाड़ कर फेंका जा सकेगा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन नेगी के सानिध्य में मोरी, पुरोला, नौगांव से आए 45 लोगों/युवाओं ने पार्टी के नीति रीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे बीते कार्यकाल की 19 बार जांच कराई गई, SIT जांच भी हुई, मिला कुछ नहीं। अगर अब कुछ बचा है तो CBI जांच के लिए मुख्य सचिव को पूर्व मंत्री प्रीतम चौहान के नेतृत्व में पत्र देने की बात कही।

New Delhi
Bihar Delhi Education homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यूपी-दिल्ली में 17 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, बिहार में 18 से

New Delhi: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व के चलते नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिला है। अब छठ पूजा का समापन होने के बाद स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि 17 नवंबर 2026 […]

Read More
Donation theft case
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर केस: टिन्नू यादव को राहत नहीं

Donation theft case: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से राहत नहीं मिली है। आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सरकार को […]

Read More
Chennai
homeslider Weather

बंगाल की खाड़ी में तूफान का खतरा, चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

Chennai: बंगाल की खाड़ी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। समुद्र में बन रहा गहरा दबाव चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई जिलों के लिए बारिश […]

Read More