उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

IAS Promotion

देहरादून। लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए सीएम धामी ने। पुलिज़ महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। हरिद्वार, देहरादून व यूएसनगर के एसएसपी।के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नयी जिम्मेदारी दी है। 13 फरवरी को उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के कुल 20 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शासन ने अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जारी सूची के अनुसार एसडीआरएफ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक  निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय  प्रहलाद नारायण मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय बनाया गया है।

ये भी पढ़े

शनि प्रदोष व्रत आज: जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और विशेष महत्व

जनपद स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार  प्रमेन्द्र डोबाल को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है, जबकि देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसटीएफ में तैनात  नवनीत सिंह को हरिद्वार का नया एसएसपी बनाया गया है। चम्पावत के पुलिस अधीक्षक  अजय गणपति कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर बनाया गया है। उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है।

अभिसूचना में तैनात  प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी बनाया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून अमित श्रीवास्तव को सेनानायक, आईआरबी प्रथम रामनगर नियुक्त किया गया है। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ भेजा गया है, जबकि पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक  रेखा यादव को चम्पावत का दायित्व सौंपा गया है। बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक  चन्द्रशेखर आर. घोडके को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा बनाया गया है। अल्मोड़ा के एसएसपी  देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त उधमसिंहनगर में अपराध एवं यातायात की पुलिस अधीक्षक  निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हरिद्वार में अपराध एवं यातायात के पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार मेहरा को बागेश्वर भेजा गया है। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी को उधमसिंहनगर में अपराध एवं यातायात का दायित्व सौंपा गया है, जबकि हरिद्वार की पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा यादव को अपराध एवं यातायात, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। सीआईडी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक  मनोज ठाकुर को कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। वहीं कोटद्वार के अपर पुलिस अधीक्षक  चन्द्रमोहन सिंह को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, देहरादून नियुक्त किया गया है। शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

BJP
homeslider Madhya Pradesh

दतिया में गरमाई चुनावी सियासत, BJP के प्रचार वाहन पर हमला

BJP मध्य प्रदेश के दतिया जिले से विधानसभा उपचुनाव के बीच राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जिले के जिगना थाना क्षेत्र के उदगवां गांव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रचार वाहन पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रचार वाहन के बैनर और पोस्टर फाड़ दिए […]

Spread the love
Read More
Bank of India
Crime News homeslider

बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर गिरफ्तार

Bank of India नोटबंदी के दौरान दो करोड़ की फ़र्ज़ी ट्रांजेक्शन का आरोप नया लुक ब्यूरो रांची/कोडरमा। ये हैं झारखंड के कोडोरमा जिला स्थित फुलवरिया में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार। इन्हें बिहार की आर्थिक अपराध ईकाई ने रविवार को बैंक परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। इन पर आरोप है कि […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

Today’s Horoscope मेष : आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। वृषभ : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। […]

Spread the love
Read More