प्रयागराज: सिपाही ने साथियों के साथ मिलकर किया युवक का किया कत्ल

Crime NayaLook
  • चापड़ से हमला कर उतारा मौत के घाट

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। युवक ने खाली प्लॉट में पेशाब करने का विरोध किया। इस पर आरोपी भड़क गया। इस पर आक्रोशित सिपाही ने साथियों संग युवक पर चापड़ से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

शासन ने दो IPS अफसरों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिपाही का नाम अंकित कनौजिया है। उसकी ताऊ की बेटी की शादी थी। मृतक की पहचान राजेश निषाद के रूप में हुई। घटनास्थल से 100 मीटर दूर ही उसका घर है। पूरी घटना गुरुवार रात नैनी थाना क्षेत्र के कुशवाहा गेस्ट हाउस के सामने हुई। मड़ौका के रहने वाले ननकऊ की बेटी की शादी गुरुवार को थी। बारात कुशवाहा गेस्ट हाउस में आई थी। देर रात 12 बजे बाराती खाना-पीना और नाच-गाना कर रहे थे।

इसी दौरान कुछ बाराती पास में रहने वाले राजेश निषाद के खाली पड़े प्लॉट में पेशाब करने चले गए। उसी प्लॉट में राजेश की गाड़ी खड़ी थी। राजेश ने गाड़ी के पास पेशाब करने का विरोध किया। इस पर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर गाली-गलौज और फिर मारपीट होने लगी। इसी बीच ननकऊ का भतीजा अंकित कनौजिया भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि अंकित ने गेस्ट हाउस में तंदूर पर रखी लोहे की सरिया उठा ली। उसी सरिये से राजेश के चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद चापड़ से भी हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल राजेश खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

हत्या के बाद गेस्ट हाउस में बवाल, राजेश की मौत की खबर फैलते ही गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर एसीपी करछना सुनील सिंह भारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, फिर शव को कब्जे में लेने की कोशिश की।

ये भी पढ़े

कब मिलेगा चीनी मिल संघ, मिलों और आसवनी कर्मियों को महंगाईं भत्ता

Spread the love

Himachal Pradesh
Crime News Himachal

छह साल के बेटे को रावी नदी में फेंका, पुलिस के सामने कबूला अपराध

चंबा में पिता का खौफनाक कदम Father throws son into river: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में धकेलने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और कथित तौर पर पुलिस को […]

Spread the love
Read More
Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More