अयोध्या के बाद कन्नौज जेल अधीक्षक भी हुए निलंबित

SuspendedNayaLook
  • निलंबन अवधि के दौरान जेल मुख्यालय से रहेंगे संबद्ध

लखनऊ। कन्नौज जेल से दो बंदियों की फरारी के मामले में शुक्रवार को जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को निलंबित कर दिया गया। इससे पूर्व फरारी के तुरंत बाद जेलर, डिप्टी जेलर। हेड वार्डर समेत तीन वार्डर को निलंबित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है बीती पांच जनवरी को कन्नौज जेल में बंद विचाराधीन बंदी अंकित और डंपी उर्फ शिवा सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर चहारदीवारी फांद कर फरार हो गए थे। घटना के करीब डेढ़ माह बाद शासन ने जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को भी निलंबित कर दिया। इस घटना के 20 दिन बाद ही अयोध्या जेल से भी दो बंदी सुरक्षा को चकमा देकर फरार हो गए।

ये भी पढ़े

गोरखपुर जेल में बंदी पर हुआ जानलेवा हमला

फरारी के इस मामले में वरिष्ठ अधीक्षक यूपी मिश्रा, जेलर, डिप्टी जेलर, हेड वार्डर समेत चार वार्डर को निलंबित कर दिया गया था। इस कार्यवाही के बाद विभागीय कर्मियों में चर्चा थी कि दोनों घटनाएं एक तरीके की होने के बाद भी कन्नौज जेल अधीक्षक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। शासन की ओर से संयुक्त सचिव के आदेश में कहा गया है कि कन्नौज जेल के निलंबित अधीक्षक निलंबन अवधि के दौरान कारागार मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।

ये भी पढ़े

कब मिलेगा चीनी मिल संघ, मिलों और आसवनी कर्मियों को महंगाईं भत्ता

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ में गरजे CM योगी, बोले- ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आस्था पर बोलने का अधिकार नहीं’

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो दल पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और रामभक्तों पर गोली चलवाते थे, उन्हें आज सनातन आस्था पर बोलने का कोई […]

Spread the love
Read More
homeslider International

भारत के लिए सम्मान का पल, PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

 Narendra Modi :  PM  नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia)’ से सम्मानित किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने जकार्ता में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच मजबूत होते रणनीतिक और […]

Spread the love
Read More
Ram Mandir Trust SIT probe
International Uttar Pradesh

राम मंदिर ट्रस्ट के 124 करोड़ रुपये के खर्च की SIT जांच, प्राण प्रतिष्ठा से ध्वजारोहण तक हर पहलू की पड़ताल

Ram Mandir Trust SIT probe : अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े विभिन्न धार्मिक आयोजनों पर हुए खर्चों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जांच शुरू कर दी है। जांच का केंद्र पिछले दो वर्षों में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित बड़े धार्मिक कार्यक्रम हैं, जिन पर ट्रस्ट के रिकॉर्ड […]

Spread the love
Read More