अवैध आधार कार्ड बनाने वाले सेंटर पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार

Untitled 7 copy 15

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम बैरवा बनकटवा टोला मणिपुर चौराहे पर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर गुरुवार को पुलिस की छापेमारी के बाद अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया। एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर चल रहे फर्जीवाड़े ने पुलिस की कार्रवाई के बाद चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। वहीं नेपाल सीमा होने की वजह से सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। मौके से पकड़े गए दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किस तरह के लोगों को आधार कार्ड बनाकर जारी किया गया है, इसकी जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को सीओ अंकुर गौतम ने इसका खुलासा किया। इस ग्राहक सेवा केंद्र की आड़ में आधार कार्ड बनाने के फर्जीवाड़ा में लगे सक्रिय गिरोह फर्जी आधार कार्ड बनाकर मोटी रकम कमा रहे थे। सीओ ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी सूर्य नारायण निवासी दुर्गापुर थाना नौतनवां एवं धीरज चौरसिया निवासी एकमा लक्ष्मीपुर थाना पुरंदरपुर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही यूट्यूब के जरिए एक वीडियो देखा था। इसमें एक नंबर पर कॉल करने के बाद उसे आधार कार्ड बनाने के लिए पासवर्ड एवं आईडी उपलब्ध कराई गई थी। इसके बदले यूपीआई के जरिए उस व्यक्ति को पैसा भेजा जाता था। फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले सेंटर पर छापेमारी के बाद पुलिस सक्रिय गिरोह की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।

सुरक्षा एजेंसियां हुई सजग

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। नेपाल सीमा पर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का नेटवर्क कहां तक जुड़ा हुआ है? यह जानने के लिए जांच शुरू हो गई है। नारायण नाम के शख्स के आईडी व पासवर्ड का इस्तेमाल नारायण साहू नाम के व्यक्ति का आईडी व पासवर्ड इस्तेमाल कर अवैध तरीके से आधार कार्ड का फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। पुलिस की जांच में अभी कई और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं। पुलिस की छापेमारी के दौरान ग्राहक सेवा केंद्र से एक लैपटॉप, एक बायोमेट्रिक मशीन, यूएसबी केबल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एव कैश भी बरामद हुए हैं। सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। लैपटॉप के साथ अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More