महंगाई मापने का नया फॉर्मूला, डिजिटल खर्च भी आए दायरे में

inflation calculation 1770959797

देश में खुदरा महंगाई दर (CPI) की गणना के तरीके में व्यापक बदलाव लागू कर दिया गया है। नई सीरीज में आधार वर्ष 2012 की जगह अब 2024 कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों की तुलना 2024 को संदर्भ वर्ष मानकर की जाएगी। यह संशोधन केवल आधार वर्ष बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली और खर्च की आदतों को भी इसमें शामिल किया गया है।

ये भी पढ़े

पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार का निधन, संगठन में शोक की लहर

 

पिछले एक दशक में खरीदारी के तौर-तरीकों में बड़ा बदलाव आया है। ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल पेमेंट और ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले सामान और डिजिटल सब्सक्रिप्शन की फीस भी महंगाई की गणना का हिस्सा बनेगी। Amazon Prime Video, Netflix, JioHotstar और Sony LIV जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म की सदस्यता शुल्क अब सीधे आंकड़ों में जोड़ी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत 1,465 ग्रामीण और 1,395 शहरी बाजारों को शामिल किया गया है, जो 434 कस्बों में फैले हैं। इसके अलावा 25 लाख से अधिक आबादी वाले 12 बड़े शहरों में 12 ऑनलाइन बाजारों को भी जोड़ा गया है। ग्रामीण और शहरी बाजारों से कीमतों का डेटा हर महीने इकट्ठा किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन कीमतें साप्ताहिक आधार पर ली जाएंगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

हार्दिक पांड्या का धमाकेदार प्रदर्शन, POTM पुरस्कार जीतकर एलिट क्लब में शामिल

 

वस्तुओं और सेवाओं की संख्या भी बढ़ाई गई है। अब कुल 358 वस्तुएं और सेवाएं महंगाई टोकरी में शामिल होंगी, जबकि पहले यह संख्या 299 थी। सेवाओं का दायरा 40 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया है। इससे उपभोक्ता खर्च का अधिक यथार्थ चित्र सामने आने की उम्मीद है। खाने-पीने की वस्तुओं का भार घटाकर 36.75% कर दिया गया है। पहले यह हिस्सा 45% से अधिक था। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया गया है ताकि महंगाई दर वास्तविक उपभोग पैटर्न को बेहतर तरीके से दर्शा सके।

मीठा खाने की इच्छा हो तो बनाएं पहाड़ी ‘शैय्या’, स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

 

Spread the love

Business

JioBlackRock Mutual Fund ने शुरू किया Regular Plan

 JioBlackRock Regular Plan :  म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने एक अहम कदम उठाया है। Jio Financial Services और BlackRock की 50:50 ज्वॉइंट वेंचर कंपनी JioBlackRock Asset Management ने 17 अगस्त 2026 से अपनी सभी योग्य म्यूचुअल फंड स्कीम में Regular Plan शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है […]

Spread the love
Read More
Business

बनिये Jio Prime के मेंबर, ₹300 में पूरा साल पार

Jio Prime : मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों के बीच रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए Jio Prime नाम से नई सदस्यता सेवा पेश की है। कंपनी के मुताबिक, सिर्फ ₹300 की एकमुश्त फीस देकर ग्राहक अपने मौजूदा पात्र जियो प्लान की कीमत को करीब एक साल तक लॉक कर सकेंगे। इसका मतलब है […]

Spread the love
Read More
Donald Trump
International Politics

ईरान के खिलाफ ट्रंप का सख्त रुख, परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान

ईरान को ट्रंप का कड़ा संदेश Donald Trump Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और आगे भी यही नीति बनी […]

Spread the love
Read More