जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, परेशान महिला ने SP से की शिकायत

daroga blur 1770888445 1

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से SP पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान पीड़िता से निजी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जांच के बहाने फोन पर बातचीत शुरू की और फिर बार-बार कॉल कर उसे परेशान करने लगा।

पीड़िता का कहना है कि उसने साफ शब्दों में बताया कि वह शादीशुदा है और अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। इसके बावजूद आरोपी दरोगा लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा। महिला का आरोप है कि उसने पति को छोड़ने और बेहतर नौकरी दिलाने का लालच भी दिया।

केस की जांच का दिखाया डर

महिला के अनुसार, विरोध करने पर दरोगा केस की जांच में फंसाने की धमकी देता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि दरोगा ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की और अशोभनीय व्यवहार किया। महिला ने इज्जत की खातिर सभी बातें सार्वजनिक न करने की बात कही, लेकिन इतना जरूर बताया कि वह मानसिक दबाव में थी।

पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

पीड़िता का कहना है कि जब उसने और उसके पति ने विरोध किया, तो दरोगा ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि वर्दी की धौंस दिखाकर वह महिला पर दबाव बना रहा था।

मामले की शिकायत एसपी अर्पित विजयवर्गीय से की गई है। एसपी ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More