T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ बांग्लादेश, खिलाड़ियों का दर्द , ‘हमारा कोई नहीं’ ‘

befunky collage 2026 02 12t142214 1770886273

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद देश की क्रिकेट राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पहले यह कहा गया था कि भारत यात्रा को लेकर सुरक्षा चिंताओं के चलते सरकार ने टीम को भेजने से इनकार किया। लेकिन हालिया बयानबाजी ने पूरे मामले को उलझा दिया है। खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने 22 जनवरी को साफ तौर पर कहा था कि भारत में सुरक्षा हालात को देखते हुए टूर्नामेंट में भाग न लेने का निर्णय सरकार ने लिया है। हालांकि, बाद में उन्होंने बयान बदलते हुए कहा कि यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और खिलाड़ियों की सहमति से हुआ। उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए यह त्याग किया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें ये भी पढ़े

 

ये भी पढ़े

इस बदलाव के बाद खिलाड़ियों के बीच नाराजगी की खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के कई सदस्य भारत जाकर खेलने के पक्ष में थे। उनका मानना था कि वर्ल्ड कप से बाहर रहना आर्थिक और खेल दोनों लिहाज से नुकसानदेह साबित हो सकता है। एक खिलाड़ी ने गुमनाम रहते हुए कहा कि उन्हें बयान सुनकर हैरानी हुई। दूसरे खिलाड़ी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम क्या कहें? इस फैसले में हमारा कोई हाथ नहीं था।”

ये भी पढ़े

लोकसभा में जगदंबिका पाल और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

सूत्रों के मुताबिक, खिलाड़ियों की राय को बैठक में गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में निर्णय का ठीकरा बोर्ड और टीम पर फोड़ना विवाद को और गहरा कर गया है। इस बीच, आलोचनाओं के बाद आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मूल रुख नहीं बदला है और प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात स्पष्ट नहीं हो सकी। बीसीबी के भीतर भी असंतोष की चर्चा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनौपचारिक तौर पर कहा कि शुरुआत में निर्णय सरकार का बताया गया, लेकिन बाद में जिम्मेदारी बदल दी गई। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने बांग्लादेश क्रिकेट प्रशासन की पारदर्शिता और निर्णय प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Spread the love

IND vs SL 1st Test
Sports

सरफराज या जुरेल? गॉल में नंबर-6 पर किसे मिलेगा मौका

IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का 600वां टेस्ट होगा। कप्तान शुभमन गिल की कोशिश होगी कि टीम […]

Spread the love
Read More
Steve Smith
Sports Uttar Pradesh

DRS ने बचाया स्मिथ का विकेट, बोले- ‘टेक्नोलॉजी ने बचा लिया’

स्टीव स्मिथ को मिला बड़ा जीवनदान Steve Smith DRS: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रन पर समेट दिया। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश […]

Spread the love
Read More
Virat, Rohit, and Harbhajan Singh
Sports

विराट-रोहित के लिए हरभजन का बड़ा बयान, बोले- प्रदर्शन हो तो उम्र मायने नहीं रखती

Virat, Rohit, and Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय रखी है। हरभजन का कहना है कि किसी खिलाड़ी की उम्र से ज्यादा महत्वपूर्ण उसका प्रदर्शन, फिटनेस और टीम के लिए योगदान होना […]

Spread the love
Read More