शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां की रॉड से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

hatya NayaLook

उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। मालवा थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में एक युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी ही मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 43 वर्षीय माया देवी के रूप में हुई है। उनके पति रामचंद्र रैदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बड़ा बेटा अरविंद कुमार (23 वर्ष) शराब का आदी है और अक्सर अपनी मां से पैसों की मांग करता था। घटना वाले दिन शाम करीब 4 बजे अरविंद नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से शराब के लिए पैसे मांगे।

ये भी पढ़े

हल्द्वानी मंडी में युवक-युवती की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या

जब माया देवी ने पैसे देने से इनकार किया तो अरविंद आपा खो बैठा। उसने घर में मौजूद लोहे की रॉड से मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी वहीं बैठकर अपनी मां को तड़पता देखता रहा। घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ माया देवी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े

मुख्यमंत्री धामी ने देखी गौ संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गौदान’

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दीवान के पूर्व मोड़ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें ये भी पढ़े

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वंदे मातरम् को समर्पित होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में पहली को उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक Lucknow: अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित इस पुस्तक मेले के पहली अक्टूबर को शाम पांच बजे उद्घाटन के लिये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सहमति दी […]

Spread the love
Read More