आठ वें वेतन आयोग को लेकर सरकार का बड़ा खुलासा, राज्यसभा में साफ किया पूरा रोडमैप

8th Pay Commission gets Modi govts nod

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्यसभा में पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 8वें वेतन आयोग का औपचारिक गठन पहले ही किया जा चुका है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, आयोग के गठन की अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को जारी की गई थी और अब यह आयोग अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार काम कर रहा है।

राज्यसभा में क्या पूछा गया था?

राज्यसभा में सांसदों ने सरकार से जानना चाहा था कि 8वां वेतन आयोग किन मुद्दों पर विचार करेगा, इसकी रिपोर्ट कब तक आएगी और सिफारिशें कब लागू होने की संभावना है। इसके साथ ही यह भी पूछा गया कि आयोग लागू होने से सरकार पर कितना अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

ये भी पढ़े

रिलीज से पहले ही छाया ‘ओ’रोमियो’, करोड़ों की कमाई ने सभी को किया हैरान

 

सरकार ने क्या जवाब दिया?

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित उत्तर में बताया कि 8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्तों, पेंशन संरचना और सेवा शर्तों की व्यापक समीक्षा करेगा। आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीनों की समयसीमा दी गई है। इसका मतलब है कि आयोग अपनी सिफारिशें साल 2027 में सरकार को सौंपेगा।

कब बढ़ेगी सैलरी?

सरकार के जवाब से यह साफ हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलने में अभी समय लगेगा। पहले आयोग अपनी रिपोर्ट देगा, उसके बाद सरकार उस पर विचार करेगी और फिर मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। यानी फिलहाल 8वें वेतन आयोग का लाभ तुरंत नहीं मिलने वाला है।

वित्तीय बोझ पर क्या कहा सरकार ने?

राज्यसभा में यह सवाल भी उठा कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने से सरकार पर कितना अतिरिक्त खर्च आएगा। इस पर सरकार ने कहा कि अभी इसका अनुमान लगाना संभव नहीं है। वास्तविक वित्तीय बोझ का आकलन तभी किया जा सकेगा जब आयोग अपनी सिफारिशें सौंप देगा।

ये भी पढ़े

समुद्र में विमान की क्रैश लैंडिंग का वायरल वीडियो, सोमालिया में हड़कंप मचा

किन्हें मिलेगा लाभ?

8वें वेतन आयोग का फायदा केंद्र सरकार के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और रिटायर्ड पेंशनर्स को मिलेगा। इससे न सिर्फ वेतन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि महंगाई भत्ते और पेंशन संरचना में भी बदलाव संभव है।

बैंक कर्मचारी क्यों बाहर?

सरकार ने साफ किया है कि बैंक कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। इसकी वजह यह है कि बैंक कर्मचारियों का वेतन भारतीय बैंक संघ (IBA) और कर्मचारी यूनियनों के बीच होने वाले द्विपक्षीय समझौतों के तहत तय किया जाता है। इसलिए वे वेतन आयोग के दायरे में नहीं आते।

 

 

 

One thought on “आठ वें वेतन आयोग को लेकर सरकार का बड़ा खुलासा, राज्यसभा में साफ किया पूरा रोडमैप”

Comments are closed.

Varanasi
Education homeslider Uttar Pradesh

IAS हिमांशु: 22 साल में बने IAS, काशी को दिलाया सम्मान

Varanasi: अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर सफलता हासिल करने वाले आईएएस अधिकारी हिमांशु नागपाल एक बार फिर चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के 2019 बैच के IAS अधिकारी हिमांशु नागपाल वर्तमान में वाराणसी नगर निगम में म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। उनके नेतृत्व और प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

Read More
Lucknow
Business

बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी: मुख्यमंत्री

जेवर में 1200 करोड़ का निवेश, CNH ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का CM ने किया उद्घाटन माफिया राज की जगह कानून का राज, उत्तर प्रदेश टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल: योगी  15 लाख करोड़ के निवेश धरातल पर, 7.5 लाख करोड़ के प्रस्ताव जल्द होंगे साकार: मुख्यमंत्री  ₹1200 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा ट्रैक्टर […]

Read More
New Delhi
Business

RBI का नया नियम: बिना बैंक खाते के भेजें ₹50,000, जानें नई लिमिट

New Delhi: अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है और आप किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे भेजना चाहते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए दिशा-निर्देश आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। RBI ने घरेलू मनी ट्रांसफर यानी घरेलू धन हस्तांतरण (DMT) से जुड़े नियमों को एक ही फ्रेमवर्क में शामिल किया है। […]

Read More