मनरेगा पार्क और खेल मैदान का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

WhatsApp Image 2026 02 10 at 7.54.07 PM

बाराबंकी। जिले के विकासखंड सिद्धार्थ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा लोधी में सोमवार को मनरेगा योजना के तहत निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क एवं खेल मैदान का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत एवं डीसी मनरेगा बृजेश त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर पार्क और खेल मैदान का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन के बीच उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को मनरेगा पार्क और खेल मैदान की सुविधाओं, तकनीकी विशेषताओं और इससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए मनोरंजन व खेल की समुचित व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब एक ही परिसर में पार्क और खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

इस मौके पर ग्राम पंचायत की महिला प्रधान सीता देवी ने “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान” का नारा देते हुए कहा कि आज महिलाएं समाज और सरकार दोनों के सहयोग से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। महिलाएं अब बढ़-चढ़कर सामाजिक और विकासात्मक कार्यों में भागीदारी कर रही हैं, जिससे समाज नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

कार्यक्रम के समापन पर जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, डीसी मनरेगा बृजेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, ग्राम प्रधान सीता देवी, प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह, सचिन, जनार्दन चौहान, दीपक, संजय चौधरी, अजय नाथ गौड़, रविंद्र, बृजेश कुमार, सियाराम, रेखा चौधरी, निशु पाल सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान परिसर ग्रामीणों से खचाखच भरा रहा, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लोगों की सकारात्मक भागीदारी साफ झलकती नजर आई।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More