सोना-चांदी हुए सस्ते, MCX पर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे गोल्ड और सिल्वर, जानिए ताजा रेट

AA1VMyWh

देश और दुनिया के बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव का असर कीमती धातुओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और डॉलर की चाल पर बनी हुई है, जिसके चलते कीमती धातुओं में सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे MCX पर 27 फरवरी डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में 1.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,120 रुपये टूटकर 2,66,250 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती नजर आई। इससे पहले सोमवार को चांदी 2,70,370 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

ये भी पढ़े

ICC के ‘हंटर’ से 10 दिन में बदले PCB के सुर…आखिर कैसे झुका पाकिस्तान

वहीं, सोने की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखी गई। MCX पर 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ ट्रेड करता नजर आया। सोने के दाम 666 रुपये टूटकर 1,57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। निवेशक फिलहाल बड़े दांव लगाने से बचते नजर आ रहे हैं।  अगर आज के इंट्राडे रेंज की बात करें तो चांदी ने 2,65,126 रुपये प्रति किलोग्राम का निचला स्तर छुआ, जबकि इसका ऊपरी स्तर 2,68,498 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसी तरह, सोने का इंट्राडे लो 1,56,001 रुपये और हाई 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े

ICC के ‘हंटर’ से 10 दिन में बदले PCB के सुर…आखिर कैसे झुका पाकिस्तान

 

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आज सोने-चांदी की कीमतों में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा है। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले संकेत, डॉलर इंडेक्स में स्थिरता और निवेशकों की सतर्कता के कारण कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं।  हालांकि, इससे पहले सोमवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में 6.66 प्रतिशत यानी 17,000 रुपये की बड़ी बढ़त दर्ज की गई थी। चांदी 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी, जबकि शुक्रवार को यह 2,55,000 रुपये पर बंद हुई थी।

ये भी पढ़े

ICC के ‘हंटर’ से 10 दिन में बदले PCB के सुर…आखिर कैसे झुका पाकिस्तान

 

इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी सोमवार को मजबूत हुआ था। सोने के दाम 1,300 रुपये की तेजी के साथ 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि शादी-विवाह के सीजन और निवेश मांग के कारण घरेलू बाजार में कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। आने वाले दिनों में सोने और चांदी की चाल वैश्विक आर्थिक आंकड़ों, ब्याज दरों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर निर्भर करेगी। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे बाजार में निवेश से पहले कीमतों पर नजर बनाए रखें।

 

 

Spread the love

Increase in gold loans
Business

महंगे सोने के बीच गोल्ड लोन की मांग में रिकॉर्ड तेजी, RBI ने जताई चिंता

Increase in gold loans :  देश में सोने की बढ़ती कीमतों ने जहां निवेशकों को फायदा पहुंचाया है, वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए यह आपात स्थिति में पैसे जुटाने का बड़ा साधन भी बन गया है। अब बड़ी संख्या में लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए सोने के गहने गिरवी रखकर कर्ज ले […]

Spread the love
Read More
Business

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: PM किसान योजना को 2031 तक बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर

PM Kisan Yojana : देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। अब यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी। सरकार इस अवधि में […]

Spread the love
Read More
L&T Oman Deal
Business International

खाड़ी देशों के तेल-गैस सेक्टर में L&T का बड़ा धमाका

भारत की दिग्गज इंफ्रा कंपनी का खाड़ी में बढ़ा दबदबा L&T Oman Deal: भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने खाड़ी देशों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने मध्य पूर्व के तेल और गैस क्षेत्र से […]

Spread the love
Read More