नहीं रहे ‘मैरीकॉम’ के बॉक्सर कोच थापा, 68 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मशूहर अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ फिल्म से मिली पहचान

नया लुक डेस्क

काठमांडु। नेपाल के दिग्गज फिल्म अभिनेता सुनील थापा का सात फरवरी 2026 को काठमांडू में अचानक निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हाल ही में वह राज और डीके की चर्चित क्राइम वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में नजर आए थे। थापाथली स्थित नॉर्विक अस्पताल के अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार, सुनील थापा को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। सुबह 7:44 बजे ईसीजी किए जाने के बाद डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। डॉक्टरों को संदेह है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई।

ये भी पढ़े

मलेशिया दौरे पर PM मोदीः रक्षा-सुरक्षा से लेकर डिजिटल इकोनॉमी पर होगी बात…

फिल्मों में कदम रखने से पहले सुनील थापा ने 1970 के दशक में मुंबई में एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई नामी कपड़ों के ब्रांड्स के लिए काम किया और बॉम्बे के क्लबों के लिए फुटबॉल भी खेला। मॉडल और अभिनेता होने के साथ-साथ उन्होंने एक फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी काम किया और 1974 में भूटान के राज्याभिषेक को कवर किया था। सुनील थापा ने 300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में काम किया। फिल्म ‘चीनो’ में निभाया गया उनका किरदार ‘राते कैला’ बेहद लोकप्रिय हुआ, जिसने उन्हें नेपाली सिनेमा के सबसे चर्चित खलनायकों में शामिल कर दिया। विलन के रोल्स के लिए पहचाने जाने वाले थापा को कई पुरस्कार मिले, जिनमें दो बार मोशन पिक्चर्स अवार्ड नेपाल शामिल है।थापा की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी रजनी लिंबू उनका सबसे बड़ा सहारा रही हैं। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनके बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। बताया जाता है कि उनके परिवार के कुछ सदस्य मुंबई में रहते हैं, जबकि सुनील थापा काठमांडू के एक अपार्टमेंट में रह रहे थे।

ये भी पढ़े

चमत्कार नहीं, मन का बदलाव ही असली दर्शन है: प्रेमानंद

बॉलीवुड और वेब सीरीज में भी बनाई पहचान

सुनील थापा ने बॉलीवुड में कमल हासन और रति अग्निहोत्री की फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से डेब्यू किया था। फिल्म ‘मैरी कॉम’ में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला। हाल ही में उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में नागालैंड के सम्मानित स्थानीय नेता और एमसीए प्रमुख ‘डेविड खुज़ौ’ का किरदार निभाया था। वह एवरेस्ट फिल्म अकादमी के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

 

Entertainment

धुरंधर टू’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 1400 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

धुरंधर  टू   बदला  बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। Ranveer Singh स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और अब यह वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया […]

Read More
Entertainment

एक्शन और सरप्राइज का धमाका: सलमान खान की नई फिल्म का बड़ा खुलासा

सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। भाईजान ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें वे साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ काम […]

Read More
Entertainment

धुरंधर 2’ ने 11 दिनों में तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट के कमाल ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लिया। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन […]

Read More