भूकम्प के सबसे सेफजोन लखनऊ में सुबह-सुबह डोली धरती, गोंडा रहा केंद्रबिंदु

Untitled 12 copy 3

लखनऊ। लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार सुबह भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया, हालांकि कहीं से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई।

लखनऊ में भूकंप के महसूस किये गये झटके
लखनऊ में भूकंप के महसूस किये गये झटके

भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। सुबह के समय आए झटकों के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने फिलहाल किसी भी आपात स्थिति से इनकार किया है और हालात पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तीव्रता के भूकंप से आमतौर पर बड़े नुकसान की आशंका नहीं होती, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

Spread the love

Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Odisha Weather
homeslider Odisha Weather

समुद्र में उठी 15 फीट ऊंची लहरें, पर्यटकों में मची हलचल

Odisha Weather दीघा में समुद्र का रौद्र रूप, 15 फीट ऊंची लहरों ने बढ़ाई चिंता ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास स्थित दीघा में समुद्र का मिजाज अचानक बेहद अशांत नजर आया। समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने के बाद पानी सुरक्षा दीवार को पार कर सड़क तक पहुंच गया। समुद्र की ऊंची लहरों […]

Spread the love
Read More