सूजी और दही से बनाएं हेल्दी-टेस्टी अप्पे, वजन घटाने वालों के लिए भी परफेक्ट नाश्ता मिनटों में तैयार आसान रेसिपी

appe recipe 04 02 2026 1770175642 1

अगर आप रोज़ के नाश्ते में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना चाहते हैं, तो सूजी और दही से बने अप्पे आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। ये बहुत कम तेल में बनते हैं, पेट भी भरते हैं और स्वाद में भी जबरदस्त होते हैं। खास बात यह है कि आप इनमें मनपसंद सब्जियां डालकर इन्हें और ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं। बच्चों के टिफिन से लेकर पूरे परिवार के नाश्ते तक अप्पे हर किसी को पसंद आते हैं। चलिए झटपट नोट कर लीजिए इसकी आसान रेसिपी।

सूजी अप्पे बनाने की आसान विधि

पहला स्टेप : एक बाउल में 1 कप सूजी लें। इसमें लगभग ½ कप गाढ़ा दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर स्मूद घोल बना लें। इसे ढककर 15–20 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।

अब इसमें डालें : बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक अप्पे बनाने से ठीक पहले इसमें 1 पैकेट ईनो मिलाएं। (चाहें तो बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े

लोकसभा में तीसरे दिन गतिरोध बरकरार, कार्यवाही पांच बजे तक स्थगित

• अप्पे मेकर को हल्का गर्म कर लें और थोड़ा सा तेल लगाकर ग्रीस करें।
• अब सांचों में बैटर डालें और ढककर पकाएं।
• जब नीचे से सुनहरे हो जाएं तो पलट दें।
• 5–7 मिनट में मुलायम और क्रिस्पी अप्पे तैयार हो जाएंगे।

• चौथा स्टेप (ऑप्शनल लेकिन टेस्टी)

• थोड़ा सा तड़का लगाएं
• राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च से।
• इससे स्वाद दोगुना हो जाएगा।

ये भी पढ़े

कैंसर के प्रति जागरूकता और रोकथाम का संकल्प: मंडल स्तर मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

 

क्यों है अप्पे हेल्दी?

• बहुत कम तेल में बनते हैं,
• पेट लंबे समय तक भरा रखते हैं,
• फाइबर और प्रोटीन से भरपूर
• वेट लॉस करने वालों के लिए शानदार विकल्प

Uncategorized

‘बेटा, पढ़-लिखकर प्रिंस बनो’, जनता दर्शन में छात्र की फरियाद पर भावुक हुए CM योगी

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में एक अभिभावक की भूमिका में नजर आए। यहां गोंडा से पहुंचे कक्षा-8 के छात्र प्रिंस साहू ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। बच्चे की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने करीब 4-5 मिनट तक उसकी […]

Read More
Tokyo
International Uncategorized

जयशंकर बोले- वैश्विक झटकों का समाधान भरोसेमंद साझेदारी

शाश्वत तिवारी Tokyo: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ ‘रायसीना टोक्यो 2026’ सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। बदलते वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए डॉ. जयशंकर ने आज की दुनिया की पांच मुख्य विशेषताएं रेखांकित कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में […]

Read More
Gandhi Book Launch
Uncategorized

सोनिया के बुक लॉन्च में पहुंचे कैप्टन, कांग्रेस वापसी पर क्या बोले?

Gandhi Book Launch: दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब के विमोचन समारोह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। कार्यक्रम में वह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। इसके बाद उनकी कांग्रेस में […]

Read More