BREAKING NEWS : शायर मुनव्वर राना की बेटी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

Untitled 14 copy 2
  • हिबा राना बोलीं तीन लाख रुपये की कर रहे थे मांग

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नामी-गिरामी शायर मरहूम मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये नहीं देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। सआदतगंज पुलिस ने आरोपी पति व उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सआदतगंज निवासी हिबा के मुताबिक 19 दिसंबर 2013 को उनका निकाह करीमगंज निवासी सैय्यद मोहम्मद साकिब से हुआ था। पिता ने आरोपी व उसके पिता हसीब को दहेज में लाखों के आभूषण और दस लाख रुपये भी दिए थे। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी पति उनसे आए दिन दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध पर जताने पर पति व ससुर आए दिन उन्हें पीटते और प्रताड़ित करने लगे।

ये भी पढ़े

मुरादाबाद में अवैध वसूली के आरोपी अधीक्षक पर कब होगी कार्यवाही!

हिबा ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर पिता ने आरोपियों की मांग पूरी कर दी। लेकिन नौ अप्रैल 2025 को वे एक बार फिर दहेज में तीन लाख रुपये और फ्लैट की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पिता और ससुर ने उनकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई। हिबा ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर जब उनकी बहन आर्शिया मिलने ससुराल आई तो साकिब ने बहन से भी गाली-गलौज शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने तीन तलाक देकर उन्हें और बहन को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सआदतगंज पुलिस से की। इंस्पेक्टर संतोष आर्य के मुताबिक मीडिएशन फेल होने पर केस दर्ज किया गया है।

सबूतों के आधार होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। तफ्तीश के दौरान, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Aligarh road accident
Crime News Uttar Pradesh

आगरा रोड पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से दारोगा समेत तीन की मौत

दारोगा समेत बुजुर्ग दंपती की मौत Aligarh road accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मडराक थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर हुआ, जहां सड़क किनारे मौजूद एक बुजुर्ग दंपती और एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार ट्रक […]

Spread the love
Read More
Moradabad
Crime News Uttar Pradesh

मुरादाबाद के प्राचीन काली मंदिर में वर्चस्व की जंग, संतों से मारपीट के आरोप में पाँच गिरफ्तार

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्राचीन सिद्धपीठ काली माता मंदिर की महंत पद को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक टकराव तक पहुंच गया है। आरोप है कि मंदिर से हटाए जा चुके पूर्व महंत सज्जन गिरी अपने साथियों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां मौजूद संतों-महंतों के साथ मारपीट की। घटना […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider

Nag Panchami 2026: सावन सोमवार पर नाग पंचमी का शुभ संयोग, जानें पूजा का मुहूर्त और आसान उपाय

Nag Panchami 2026: सावन सोमवार पर नाग पंचमी का खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय Nag Panchami 2026: आज 17 अगस्त 2026, सोमवार को देशभर में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस बार नाग पंचमी का दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि यह […]

Spread the love
Read More