कानपुर: रेस्टोरेंट के बाहर दबंगों मचाया तांडव, बीच सड़क पर छात्र की पिटाई कर की फायरिंग

 

लखनऊ। कानपुर जिले के काकादेव थाना क्षेत्र के पांडुनगर इलाके में दबंगों ने सोमवार देर रात जमकर तांडव मचाया। आधा दर्जन दबंगों ने रेस्टोरेंट के बाहर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। 39 सेकेंड में दबंगों ने युवक को 22 थप्पड़ जड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की पड़ताल की और केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गीतानगर निवासी बी. कॉम छात्र अमन सोनकर अपने दोस्तों के साथ पांडु नगर स्थित मानस मंच पार्क के पास चाय पीने के लिए गया था। तभी पार्क के पास ही स्थित गली में कुछ युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि नशे में युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की, विरोध करने पर तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए दौड़ा लिया। जान बचाकर वह किसी तरह पांडु नगर स्थित सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आए युवकों ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई की। शोरगुल सुनकर रेस्टोरेंट कर्मचारी बाहर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इलाकाई लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। काकादेव थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है।

Crime News Uttar Pradesh

सोनौली सीमा पर जाम से मुक्ति और व्यापार सुगमता के लिए अंतर-एजेंसी बैठक संपन्न

तस्करी रोकने व जांच तेज करने का लिया गया संकल्प उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महाराजगंज भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सोनौली सीमा पर द्विपक्षीय व्यापार को सुगम बनाने, ‘नो मैन्स लैंड’ (No Man’s Land) क्षेत्र को जाम-मुक्त करने और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थल सीमा शुल्क चौकी (LCS) सोनौली के […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

पन्द्रह पुलिसकर्मियों पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब और भी थानेदारों की नींद गायब

जोन के सभी थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की बन रही सूची  दर्जन भर थानेदार पुलिस आयुक्त की नजर में ए अहमद सौदागर Lucknow: जन शिकायतों और IG RS मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले छह चौकी प्रभारी सहित एक दर्जन उपनिरीक्षकों के लाइन हाजिर होने के अलावा रात में गश्त के दौरान ड्यूटी से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More