DCP पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर अजय नारायण सिंह को थाना इंदिरा नगर की जिम्मेदारी

police

लखनऊ। DCP  पूर्वी शशांक सिंह के निर्देश पर थाना गाजीपुर में तैनात अंतरिक्त इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह को थाना इंदिरा नगर की औपचारिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति हाल ही में इंदिरा नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के लाइन हाजिर होने के बाद की गई है, जिसके चलते थाना प्रभारी का पद रिक्त चल रहा था। अजय नारायण सिंह एक अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी माने जाते हैं। इससे पहले वे थाना कैसरबाग, बाजार खाला और थाना बीबीडी (BBD) सहित कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत किया और क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया।

अब इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में उनके सामने कई अहम चुनौतियां होंगी। खासकर रात के समय होने वाली चोरी की घटनाएं, जमीन से जुड़े विवाद, देर रात अवैध रूप से चलने वाले डंपर, अवैध कारोबार और युवाओं में बढ़ती बदमाशी जैसे मामलों पर नियंत्रण पाना प्राथमिकता रहेगी। पुलिस महकमे को उम्मीद है कि अजय नारायण सिंह अपनी मेहनत, लगन और अनुभव के दम पर इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटेंगे और इंदिरा नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

Spread the love

 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More
Love Affair
Crime News homeslider

प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

Love Affair उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार, मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। आरोप है […]

Spread the love
Read More