चिनहट: गिरफ्त में चोरों का गैंग, दो धरे गए

Untitled 10 copy 2
  • रैकी कर बंद घरों को बनाते थे निशाना, दो लाख 66 हजार के अलावा भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गैंग का इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और पूर्वी जोन की सर्विलांस व क्राइम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भंडाफोड़ किया है। चिनहट पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो लाख 66 हजार रुपए की नकदी, गहने और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाली मोटरसाइकिल जाने भी बरामद किया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और उनकी सर्विलांस व क्राइम की संयुक्त टीम ने देवा रोड स्थित राष्ट्रीय ग्राम उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज के पास घेराबंदी करके के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित जरहरा गांव निवासी राहुल गुप्ता व गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित बरईन पुरवा गांव निवासी राजू कश्यप को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा की गई पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने दो फरवरी 2026 की रात हरदासी खेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के यहां मकान का ताला तोड़कर चोरी की करने के अलावा आशियाना क्षेत्र के रूचि खंड निवासी शाहेदा हुसैन के घर का ताला तोड़कर 28 जनवरी 2026, 24-25 जनवरी 2026 बाबा कबाड़ी के सामने ताला बंद मकान में चोरी के अलावा 28 जनवरी 2026 को आशियाना क्षेत्र में चोरी करना कबूल किया।

इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक गैंग के सरगना ने कबूला कि वह दिन में एक शख्स को बंद घरों को चिह्नित करने के लिए भेजता था। रात में मौका मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकलते थे। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी कई बार सलाखों के पीछे जा चुके हैं और निकलने के बाद फिर योजना के तहत वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से चोरी किए गए लाखों के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व दो लाख 66 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है।

इस गुड वर्क पर इन्हें मिली शाबाशी

इस गुड वर्क पर खुश होकर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र, उपनिरीक्षक दीपक कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, कांस्टेबल शिवानंद खरवार, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, कांस्टेबल तरनजीत सिंह, कांस्टेबल अर्जुन चौरसिया, कांस्टेबल विमल चन्द, विकास राघव, कांस्टेबल अजय यादव व कांस्टेबल प्रदीप कुमार को शाबाशी दी।

Spread the love

Pratapgarh Jail
Crime News Uttar Pradesh

मजिस्ट्रियल जांच के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

झाड़ियों में खुद को आग लगाने वाले बंदी की मौत का मामला Death of an inmate in Pratapgarh Jail: प्रतापगढ़ जेल में झाड़ियों में खुद को आग लगाकर जान देने वाले मामले की मजिस्ट्रियल जांच के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना को हुए करीब पांच माह हो चुके है […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल Road accident in Telangana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सतवार के पास तेज रफ्तार टैंकर ने मजदूरों से भरे एक ऑटो […]

Spread the love
Read More
Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More