लखनऊ में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा

shahara ma hata ramajhama brasha sa hakara nakalta vahana 5f6d24538e37f6e5454b97f76b6089f8

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया। सुबह हल्के कोहरे के बाद जैसे ही दिन चढ़ा, आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते दिन में ही अंधेरा हो गया। इसके बाद तेज़ हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया।

तेज़ हवाओं के कारण कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ इलाकों में पेड़ गिरने की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। ठंडी हवाओं के साथ बिजली कड़कने से लोग सहम गए और सड़कों पर चल रहे वाहन भी धीमी गति से चलते दिखे। अचानक बदले मौसम ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि तेज़ हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट का अहसास लोगों को दिन में ही होने लगा।

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

इससे पहले रविवार और सोमवार को लखनऊ प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम नमी 87 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत दर्ज की गई।

हवा की गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी रही। मंगलवार सुबह अलीगंज क्षेत्र का AQI 206 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का AQI 202 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं गोमतीनगर और अंबेडकर विश्वविद्यालय क्षेत्र में AQI संतोषजनक स्तर पर रहा, जबकि कुकरैल पिकनिक स्पॉट की हवा सबसे साफ रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि फरवरी से मौसम सामान्य होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

गोसाईगंज: तीस वर्षीय युवक नदी में डूबा, तलाश जारी

Lucknow : गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शनिवार गोमती नदी में 30 वर्षीय युवक डूब गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची। जिसके बाद यूपी SDRF की टीम को बुलाया गया। युवक की तलाश में SDARED की कई टीमें लगाई गई हैं। जानकारी के अनुसार गोसाईगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अलीगंज: अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का, महिला सहित गैंग का भंडाफोड़, 16 ठग गिरफ्तार

अमेरिकी नागरिकों से भी करते थे करोड़ों की ठगी ए अहमद सौदागर Lucknow : अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित कपूरथला में बीते कुछ दिनों से चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पुलिस ने रिध्या प्लाजा में छापेमारी कर मौके युवक व युवतियों समेत कुल सोलह लोगों को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तारी के दौरान हुई पूछताछ […]

Spread the love
Read More
Analysis Uttar Pradesh

सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान

Barabanki : रामसनेहीघाट बाराबंकी शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रेहरिया में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और […]

Spread the love
Read More