‘देश की प्राइवेसी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’ सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp-मेटा को कड़ी फटकार

Untitled 7 copy 2
  • डेटा शेयरिंग पर सख्त चेतावनी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और उसकी पैरेंट कंपनी मेटा को नागरिकों के निजी डेटा को लेकर कड़ा संदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि डेटा शेयरिंग के नाम पर देश के लोगों की निजता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यह टिप्पणी उस दौरान आई जब कोर्ट व्हाट्सएप की विवादित ‘टेक इट ऑर लीव इट’ प्राइवेसी पॉलिसी पर लगाई गई पेनल्टी के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई कर रहा था।

जटिल प्राइवेसी पॉलिसी पर कोर्ट की नाराजगी

जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने टेक कंपनियों की चालाकी पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्राइवेसी से जुड़ी शर्तें जानबूझकर इतनी जटिल भाषा में लिखी जाती हैं कि आम यूजर उन्हें समझ ही नहीं पाता। कोर्ट ने टिप्पणी की कि इसी उलझी हुई नीति के चलते लोगों की निजी जानकारी धीरे-धीरे कंपनियों के पास पहुंच जाती है, जो अंततः डेटा चोरी का एक सभ्य तरीका बन गया है।

‘ऑप्ट-आउट का विकल्प क्यों नहीं?’

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अहम सवाल उठाया कि “यूजर्स को डेटा शेयरिंग से बाहर निकलने का विकल्प क्यों नहीं दिया जाता? अदालत ने कहा कि निजता का अधिकार इस देश में संवैधानिक रूप से संरक्षित है और कोई भी कंपनी इसे अपने फायदे के लिए कमजोर नहीं कर सकती। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर भी कड़ी आपत्ति जताई कि टेक कंपनियां यूजर्स के सामने असमान शर्तें रखती हैं। या तो पूरी प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करो, या फिर ऐप छोड़ दो। कोर्ट ने इसे नागरिकों की मजबूरी का फायदा उठाने वाला तरीका बताते हुए कहा कि ऐसे समझौते न्यायसंगत नहीं हो सकते और इस पर रोक लगना जरूरी है।

टेक कंपनियों को स्पष्ट संदेश

अदालत ने साफ कर दिया कि बिना पारदर्शिता और यूजर्स की वास्तविक सहमति के किसी भी तरह का डेटा शेयर करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की यह सख्त टिप्पणी डिजिटल प्राइवेसी को लेकर आने वाले समय में बड़ा कानूनी मोड़ साबित हो सकती है।

Spread the love

Purnima Vrat
homeslider Religion

पूर्णिमा व्रत कल: भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व

Purnima Vrat: पूर्णिमा का व्रत हिंदू धर्म में रखा जाने वाला एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण उपवास है, जो प्रत्येक हिंदू चंद्र मास के शुक्ल पक्ष के 15वें दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर रखा जाता है। इस दिन चंद्रमा आकाश में अपनी सभी 16 कलाओं के साथ पूर्ण रूप में दिखाई देता है। यह व्रत […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय

Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, […]

Spread the love
Read More
The Vice-Chancellor's Chair
Education homeslider

कुलपति की कुर्सी: विश्वविद्यालय की मर्यादा या सत्ता की पसंद?

जब शिक्षा के सर्वोच्च पद पर योग्यता से अधिक निकटता की चर्चा होने लगे, तब सवाल केवल नियुक्ति का नहीं, विश्वविद्यालय की आत्मा और राष्ट्र के बौद्धिक भविष्य का होता है विश्वविद्यालय किसी सरकार का विभाग नहीं होता। वह राष्ट्र की बौद्धिक चेतना का वह परिसर है, जहाँ सत्ता से स्वतंत्र होकर ज्ञान प्रश्न करता […]

Spread the love
Read More