थलपति के विजय के बाद दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री को इस बड़े दुख ने घेरा

एक्सीडेंट
  • मलयालम अभिनेता संतोष नायर की रोड एक्सीडेंट में मौत
  • पत्नी के साथ निजी यात्रा पर निकले थे संतोष

मलयालम फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेता संतोष के. नायर का मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस हादसे ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को शोक में डुबो दिया है। जानकारी के अनुसार, संतोष के. नायर अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ केरल में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान अदूर के पास एमसी रोड पर पुदुस्सेरी इलाके में उनकी कार की एक पार्सल ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि अभिनेता इनोवा कार में सफर कर रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और संतोष के. नायर को बाहर निकालकर अदूर के एक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी राजलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। इस दुर्घटना में ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

संतोष के. नायर मलयालम फिल्म और टीवी जगत का जाना-माना चेहरा थे। उन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों और कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म “मोहिनीअट्टम” बताई जा रही है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, दोस्तों और फैंस में गहरा शोक है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मौसम के कहर से थर्रा उठा यूपी, 18 मरें, पांच घायल

बीजेपी की बड़ी जीत, नौ मई को CM शपथ

भवानीपुर हार पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, ‘गुंडे घुसे, मुझे पीटा’ फोन कॉल से मचा सियासी तूफान

ईरान का UAE पर ड्रोन हमला, तेल संयंत्र में लगी आग, तीन भारतीय घायल

अधिकांश लोगों की पहुंच से दूर है अस्थमा की यह जरूरी दवा…

Spread the love

One thought on “थलपति के विजय के बाद दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री को इस बड़े दुख ने घेरा”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। वृष : पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। दायित्व का […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Netflix पर देखें पांच खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर मोड़ पर नया ट्विस्ट

Netflix Mystery Movies: अगर आपको ऐसी फिल्में देखना पसंद है, जिनमें हत्या, रहस्य, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का हो, तो यह लिस्ट आपके लिए है। नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी क्राइम और मर्डर मिस्ट्री फिल्में उपलब्ध हैं, जिनकी कहानी शुरुआत से ही दर्शकों को बांधकर रखती है। खास बात यह है कि इन फिल्मों में […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar homeslider

बिहार बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, तीन महीने का सांसद वेतन राहत कोष में देंगे

Patna: बिहार में बाढ़ से बने गंभीर हालात के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने तीन महीने के सांसद वेतन की राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वह 6.35 लाख रुपये की राशि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए […]

Spread the love
Read More