CO ऑपरेशन ANTF डॉ बीनू सिंह की मेहनत लाई रंग: 18 से अधिक हुई कार्रवाई, दो दर्जन से ज्यादा तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे

4 83 lakh indians in jail up to 2020 end less than one fourth convicts data

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों और उनके मददगारों पर यूपी ANTF यूनिट की सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह की टीम ने जनवरी भर में 18 बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन से अधिक जहर घोल कर नशीला पदार्थ बेचने वाले तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। डॉ बीनू सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों को और भी चिन्हित किया जा रहा है, इसके बाद लिस्ट तैयार कर तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूबे की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की बड़ी कामयाबी पर नजर डालें तो नए साल की जनवरी महीने में कुल डेढ़ दर्जन से अधिक सप्लायरों पर सख्त कार्रवाई की गई है।

जानकारी सूत्र बताते हैं कि ANTF टीम ने दो दर्जन से ज्यादा तस्करों के पास से बड़ी संख्या में मादक पदार्थ बरामद कर सलाखों के पीछे भेजा है। बताया जा रहा है कि इस बड़ी कामयाबी के पीछे सीओ ऑपरेशन ANTF डॉ बीनू सिंह की बड़ी भूमिका रही, लेकिन जानकार सूत्र बताते हैं कि डॉ बीनू सिंह की मेहनत और लगन के चलते मालूम नहीं कितने परिवार तबाह होने से बच गए। साफ है कि पूर्व में डेढ़ दर्जन से अधिक तस्कर मादक पदार्थों की सप्लाई कर नौजवानों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More