सरल और कर्तव्यनिष्ठा सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक अजय श्रीवास्तव की हुई विदाई

  • निर्विवाद और विभागीय दायित्वों के प्रति अजय श्रीवास्तव रहते थे सजग : BDO
  •  नाथनगर ब्लॉक के सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक को दी गई शानदार विदाई

आशुतोष मिश्रा 

संतकबीर नगर । नाथनगर ब्लॉक में तैनात रहे तकनीकी सहायक अजय श्रीवास्तव को जब उनकी सेवानिवृत्ति पर विदा किया गया, तो समूचा सभागार भावुक हो उठा। सोमवार को नाथनगर ब्लॉक सभागार में ब्लाक कर्मीयों ने अपने रिटायर्ड तकनीकी सहायक अजय श्रीवास्तव को विदाई दिया। खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में सेवानिवृत तकनीकी सहायक की विदाई मे सभी एडीओ, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, ब्लॉक कर्मी, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक और सफाई कर्मी जुटे रहे। सभी ने अजय श्रीवास्तव को माला पहनाकर उपहार भेंट किया। अपने उच्चाधिकारियों, सहकर्मियों और जनप्रतिनिधियों से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत अजय श्रीवास्तव की आंखें खुशी से नम हो उठीं। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि तकनीकी सहायक अजय श्रीवास्तव अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सरलता के लिए सिर्फ विभागीय कर्मियों ही नही बल्कि जनप्रतिनिधियों की नजर में भी सम्मानीय रहे हैं।

अपनी कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा सजग रहें। बीडीओ ने जिम्मेदारियों की नई पारी शुरू करने के लिए अजय श्रीवास्तव को अग्रिम शुभकामनाएं दिया। एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि अभय श्रीवास्तव हमेशा समय से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते नजर आते रहे। सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक अजय श्रीवास्तव को बीडीओ कुलदीप कुमार, एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह, ब्लॉक टीए संजय पांडेय और खंड शिक्षाधिकारी ने पवित्र ग्रंथ भेंट किया।

ग्राम पंचायत सचिव देवेश गोस्वामी, धर्मेंद्र यादव, विश्राम यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी, प्रधान संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजमन यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इटौवा सर्वेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बेलराई ग्रीस चंद्र चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि धायपोखर अरविंद कुमार लाला, फिरोज अहमद ने फूल माला व अंगवस्त्र भेंट किया। संचालन ब्लॉक को ऑर्डिनेटर संदीप शुक्ला ने किया। इस दौरान एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, नीलम शर्मा, रामराज, अल्का यादव, अनुपम यादव, दिलीप कुमार गोंड, जयंत कुमार, शिव कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Purvanchal

मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा मंदिर में रिंकी दास बनीं कार्यवाहक पुजारी

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पिछले माह मुख्य पुजारी बाबा कमल दास के निधन के बाद पूजा पाठ में व्यवधान आ गया था। पिछले एक पखवाड़े तक पूजा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बैठक कर रिंकी दास को मंदिर की कार्यवाहक […]

Read More
Purvanchal

14 बार पत्र, सात बार व्यक्तिगत रुप से अधिकारियों से मिलने के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय

रसूख दारों से मिलकर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के भेजी गलत रिपोर्ट आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों का सार्वजनिक रास्ता दीवाल बनाकर अवरूद्ध कर दिया गया पीड़ित ने थाना तहसील जिला मंडल तक के अधिकारियों को 14 बार पत्र लिखकर […]

Read More
Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More