बजट पर आया PM मोदी का पहला बयान, बोले—‘भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव’

budget announcements 3 1769936334

नई दिल्ली।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में आम बजट 2026 पेश किया। बजट पेश होते ही देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था में हलचल तेज हो गई। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बजट को लेकर पहला आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया है।यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट है, जबकि निर्मला सीतारमण का यह लगातार नौवां बजट रहा। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, MSME, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और युवाओं को केंद्र में रखते हुए कई अहम घोषणाएं की गई हैं।

ये भी पढ़े

शादी के दो महीने बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

 

पीएम मोदी ने बजट को बताया ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पेश हुआ बजट ऐतिहासिक है और यह देश के युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलता है। उन्होंने कहा कि यह बजट भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इससे भारत की वैश्विक स्थिति और मजबूत होगी। पीएम मोदी ने कहा, “यह बजट विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार है। भारत सिर्फ सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।”

महिला सशक्तिकरण और MSME पर जोर

प्रधानमंत्री ने महिला वित्त मंत्री द्वारा लगातार नौवीं बार बजट पेश किए जाने को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बजट से छोटे व्यापारियों, MSME और स्टार्टअप सेक्टर को विशेष लाभ मिलेगा।पीएम मोदी के मुताबिक, यह बजट मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, बायो-फार्मा मिशन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को नई रफ्तार देगा।

रिफॉर्म एक्सप्रेस को मिलेगी नई गति

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट राजकोषीय घाटा कम करने, महंगाई को नियंत्रण में रखने और साथ ही उच्च पूंजीगत व्यय को संतुलित करने पर केंद्रित है। उन्होंने इसे “रिफॉर्म एक्सप्रेस” को नई ऊर्जा देने वाला बताया। पीएम मोदी के बयान के बाद यह साफ संकेत मिलता है कि सरकार बजट 2026 को दीर्घकालिक विकास रोडमैप के रूप में देख रही है।

ये भी पढ़े

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आरकॉम लोन घोटाले में पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग गिरफ्तार, बैंक दिवालिया होने की कगार पर

Spread the love

Thakurganj cattle slaughter case
Crime News homeslider

ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल तीन बोली, दो चाकू व एक चापड़ बरामद पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने सांड़ को बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था ए अहमद सौदागर Thakurganj cattle slaughter case : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा […]

Spread the love
Read More
Rail Neer Plant
Business

रेल नीर प्लांट कैसे लगाएं? जानिए लागत, कमाई और देशभर में कहां-कहां हैं इसके 19 प्लांट

देशभर में संचालित हैं 19 रेल नीर प्लांट Rail Neer Plant: रेल यात्रा के दौरान स्टेशन हो या ट्रेन का कोच, यात्रियों को सबसे अधिक भरोसा जिस बोतलबंद पानी पर होता है, वह है रेल नीर (Rail Neer)। भारतीय रेलवे यात्रियों को हमेशा रेल नीर खरीदने की सलाह देता है, क्योंकि यह शुद्ध, सुरक्षित और […]

Spread the love
Read More
The story behind the name Dalda
Business

‘दादा’ से कैसे बना ‘डालडा’? जानिए भारत के सबसे मशहूर वनस्पति घी की दिलचस्प कहानी

The story behind the name Dalda : एक दौर था जब भारतीय रसोई की पहचान ‘डालडा’ हुआ करता था। शादी-ब्याह से लेकर त्योहारों तक, हर खास मौके पर बनने वाले व्यंजनों में डालडा का इस्तेमाल आम बात थी। कई दशकों तक यह वनस्पति घी का पर्याय बना रहा। हालांकि, समय के साथ रिफाइंड तेलों के […]

Spread the love
Read More