उत्तराखंड में निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

Savin Bansal 8

देहरादून। निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण और समुचित देखभाल को लेकर जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय निराश्रित गोवंश अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गोसदनों के संचालन, नए गोसदनों की स्थापना तथा पशुओं के भरण-पोषण से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वीकृत नई गौशालाओं के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की नियमित प्रगति समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में डोईवाला के श्री हंस कालू सिद्व बाबा जी गौशाला ट्रस्ट तथा गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा भण्डारीबाग और करनपुर में संचालित गौशालाओं को राजकीय मान्यता दिए जाने पर विचार किया गया। डीएम ने भूमि अभिलेख, पशु कल्याण बोर्ड की संस्तुति एवं विभागीय निरीक्षण आख्या सहित सभी मानकों को शीघ्र पूर्ण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विकासखंड कालसी के खेरूवा में गौशाला निर्माण हेतु 49.98 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं सहसपुर के ग्राम छरबा तथा प्रेमनगर स्थित आरकेडिया ग्रांट में भी गोसदन निर्माण व बाउंड्री वॉल के लिए स्वीकृत धनराशि शीघ्र जारी करने की स्वीकृति दी गई। जिलाधिकारी ने गोसदनों में रह रहे पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, बीमार व घायल पशुओं के समुचित उपचार, टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल एवं सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Spread the love

विंबलडन 2026
Uncategorized

विंबलडन 2026 में सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, सेंटर कोर्ट पर माया जॉइंट से होगी टक्कर

लंदन। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम विंबलडन 2026 की शुरुआत एक ऐतिहासिक कहानी के साथ हो रही है। टेनिस इतिहास की महानतम खिलाड़ियों में शुमार 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स चार साल बाद प्रतिस्पर्धी सिंगल्स टेनिस में वापसी कर रही हैं। 44 वर्षीय सेरेना को टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली […]

Spread the love
Read More
Uncategorized

T20I सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव, सूर्यांश शेडगे को मिला बड़ा मौका

  T20I : आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए स्टार ऑलराउंडर भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल […]

Spread the love
Read More
ICC
Uncategorized

IND vs AFG: चेतावनी के बाद भी नहीं माने शाहिदी, ICC ने लिया सख्त फैसला

IND vs AFG : भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आधिकारिक फटकार लगाई है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट […]

Spread the love
Read More