यूपी STF को मिली कामयाबी: पचपन लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Untitled 2 copy 43
  • 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक डीसीएम व दो मोबाइल फोन बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी की STF टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास शनिवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये लोग पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब डीसीएम में लादकर यूपी के रास्ते से होकर बिहार राज्य व झारखंड में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई डीसीएम से 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, व दो मोबाइल फोन बरामद की गई है। बरामद अंग्रेजी शराब की की कीमत 55 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

ये भी पढ़े

UP STF : पशु तस्करी करने के मामले में फरार चल रहा पचास हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक विगत कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह है जो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब डीसीएम में लादकर यूपी के रास्ते से होकर बिहार व झारखंड के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने के लिए ले जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम गठित कर तस्करों की गर्दन दबोचने के लिए लगाया गया था। एसटीएफ के निरीक्षक जय प्रकाश राय ने बताया कि वह टीम के साथ जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक चालक और उसका सहयोगी डीसीएम में लादकर भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाई जा रही है।

ये भी पढ़े

Breaking News : सुनेत्रा पवार ने भरी आंखों से ली शपथ, महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बनीं

इस सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर कर डीसीएम सहित दो लोगों को धरदबोचा। तलाशी के दौरान एसटीएफ टीम को डीसीएम में लदी 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। STF ने शराब की खेप बरामद करते हुए मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइन स्थित एमडीए कालोनी निवासी पंकज पाल उर्फ टीटू व वाराणसी जिले के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती हुकुलगंज निवासी प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ सिंटू को गिरफ्तार कर लिया। STF के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप खरीदकर बिहार राज्य और झारखंड के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत 55 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

Spread the love

Kanpur Matrimonial Fraud
Crime News

खूबसूरत AI दुल्हनों का जाल: कानपुर में मैट्रिमोनियल गैंग का बड़ा पर्दाफाश

Kanpur Matrimonial Fraud : फोन पर एक कॉल आया। दूसरी ओर से एक बेहद मीठी और भरोसा दिलाने वाली आवाज सुनाई दी। कहा गया कि आपकी प्रोफाइल के लिए एकदम उपयुक्त रिश्ता मिल चुका है। इसके बाद कुछ आकर्षक तस्वीरें भेजी गईं, बातचीत आगे बढ़ी, धीरे-धीरे भरोसा गहरा हुआ और फिर पैसे मांगने का सिलसिला […]

Spread the love
Read More
Guru Randhawa Gym Firing
Crime News

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने

Guru Randhawa Gym Firing : पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की […]

Spread the love
Read More
Crime News

हैवानियत की हदें पार: गर्भवती बहू को दी गई खौफनाक यातनाएं, ठाणे की कहानी सुन कांप उठेंगे

thane dowry harassment case : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शादी, जिसे दो परिवारों और दो लोगों के बीच विश्वास का रिश्ता माना जाता है, वही एक महिला के लिए दर्द और प्रताड़ना का कारण बन गई। आरोप है कि […]

Spread the love
Read More